scriptभाजपा पूर्व -पश्चिम प्रत्याशियों के समर्थन में वाहन रैली, डॉ. गोपाल जोशी व सिध्दी कुमारी का जनता ने किया स्वागत | Vehicle rally in support of BJP's East-West candidates | Patrika News

भाजपा पूर्व -पश्चिम प्रत्याशियों के समर्थन में वाहन रैली, डॉ. गोपाल जोशी व सिध्दी कुमारी का जनता ने किया स्वागत

locationबीकानेरPublished: Dec 04, 2018 08:26:12 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

बीकानेर. संभाग मुख्यालय की बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने मंगलवार को मुरली मनोहर मैदान से वाहन रैली निकाली गई।

Vehicle rally in support of BJP's East-West candidates

भाजपा पूर्व -पश्चिम प्रत्याशियों के समर्थन में वाहन रैली, डॉ. गोपाल जोशी व सिध्दी कुमारी का जनता ने किया स्वागत

बीकानेर. संभाग मुख्यालय की बीकानेर पश्चिम और बीकानेर पूर्व विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने मंगलवार को मुरली मनोहर मैदान से वाहन रैली निकाली गई। रैली उप नगरीय और नगरीय क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर दीनदयाल सर्किल पहुंचकर सम्पन्न हुई। रास्ते कई जगह संगठनों और संस्थाओं ने फूल बरसाकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. गोपाल जोशी और सिद्धि कुमारी का स्वागत किया।
रैली मुरली मनोहर मैदान से दोनों विधानसभा के भाजपा समर्थक जुटने के बाद रैली शुरू हुई। आगे चल रहे वाहन पर जोशी व सिद्धि के साथ नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका और जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य सवार हुए। रैली भीनासर, गंगाशहर मुख्य बाजार से गोगागेट, कोटगेट, केईएम रोड, जूनागढ़, नगर निगम होकर अम्बेडकर भवन दीन दयाल सर्किल पहुंची। महापौर नारायण चौपड़ा भी रैली में शामिल हुए।
मतदाता जागरुकता अभियान: ग्रामीणों ने ली शत.प्रतिशत मतदान की शपथ

बीकानेर। मतदाता जागरुकता अभियान के तहत मंगलवार को गंगाशहरए पलाना और देशनोक में कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान आमजन ने शत.प्रतिशत मतदान की शपथ ली। वहीं स्वीप कमेटी के सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान का आह्वान किया गया। गंगाशहर के महावीर चौकए पलाना के मुख्य बाजार तथा देशनोक के करणीमाता मंदिर के बाहर आयोजित कार्यक्रम में दौरान स्वीप कमेटी सदस्य गोपाल जोशीए सुरेन्द्र पारीकए प्रताप दास और ठाकुरदास स्वामी ने मतदान के महत्व के बारे में बताया तथा 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा आमचुनाव में मताधिकार के उपयोग के लिए प्रेरित किया। वहीं स्वीप सदस्यों द्वारा दुकानों में संपर्क करते हुए मतदाता जागरुकता के पेम्पलेट्स का वितरण किया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो