scriptवेटरनरी कॉलेज : पेमेंट सीटों का होगा समान बंटवारा, पढ़े पूरी खबर | Veterinary College | Patrika News

वेटरनरी कॉलेज : पेमेंट सीटों का होगा समान बंटवारा, पढ़े पूरी खबर

locationबीकानेरPublished: Apr 30, 2018 08:53:39 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) से संबद्ध सभी वेटरनरी कॉलेजों में पेमेंट सीटों का समान बंटवारा होगा।

बीकानेर. राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास) से संबद्ध सभी वेटरनरी कॉलेजों में पेमेंट सीटों का समान बंटवारा होगा। अभी जयपुर के वेटरनरी कॉलेज में सभी ८० सीटें पेमेंट की हैं। बीकानेरउदयपुर वेटरनरी कॉलेज में ८०-८० सीटों में से २०-२० सीटों पर २ लाख रुपए प्रति वर्ष अतिरिक्त फीस के साथ प्रवेश दिया जाता है।
वेटरनरी कॉलेजों में २०१४ के बाद बढ़ाई गई सीटों में प्रवेश पेमेंट पर दिए जाते हैं। पहले प्रत्येक वेटरनरी कॉलेज में प्रवेश की ६० सीटें निर्धारित थी। वर्ष २०१४ के इन कॉलेज में २०-२० सीटें बढ़ा दी गई। जयपुर का वेटरनरी कॉलेज पेमेंट सीटों के आधार पर ही शुरू किया गया। यह निर्णय बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का था।
वहां यूजी, पीजी और डॉक्टरेट भी पेमेंट फीस से होती है। इस मामले में जयपुर के वेटरनरी विद्यार्थी आन्दोलनरत हैं। उनका कहना है कि पेमेंट सीटों में एकरूपता लाई जाए। राजुवास ने पेमेंट सीटों में एकरूपता की बात को मान लिया है, लेकिन पहले छात्रों का जिस फीस स्ट्रेक्चर में प्रवेश हुआ है उसे पांच साल तक वही फीस देनी होगी।
प्रक्रिया शुरू
&राजुवास में कुल १२० सीटें पेमेंट की हैं। इसमें जयपुर कॉलेज की ८०, बीकानेर एव उदयपुर में २०-२० सीटें हैं। अब तीन कॉलेजों में ४०-४० सीटें पेमेंट आधारित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में राजभवन से भी निर्देश हैं।
डॉ. हेमन्त दाधीच, रजिस्ट्रार, राजुवास बीकानेर
उपनिवेशन तहसील की निरीक्षण रिपोर्ट में आधे पद खाली
बीकानेर. उपनिवेशन तहसील मोहनगढ़ २ का आयुक्त की ओर से निरीक्षण करने पर स्वीकृत पदों में से आधे पर खाली होने की रिपोर्ट सामने आई है। इस तहसील में तहसीलदार का पद ही रिक्त है। कुल स्वीकृत पद ४३ है। इसमें से तहसीलदार समेत २१ पद रिक्त चल रहे हैं।
आयुक्त एलएन मीणा की रिपोर्ट के अनुसार तहसीलदार, तहसील राजस्व लेखाकार, ऑफिस कानूनगो के एक-एक पद स्वीकृत है जो खाली है। भू अभिलेख निरीक्षक के पांच में से तीन खाली है। पटवारी के ११ पद रिक्त है। वरिष्ष्ठ सहायक के दो स्वीकृत पदों में से एक खाली है। कनिष्ठ लिपिक के तीन स्वीकृत पदों में से दो रिक्त है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के ५ में से दो पद रिक्त है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो