scriptघोष वादन और कदमताल करते एक साथ आगे बढ़े स्वयं सेवक, पुष्पवर्षा से स्वागत | vijaydashmi path sanchlan bikaner | Patrika News

घोष वादन और कदमताल करते एक साथ आगे बढ़े स्वयं सेवक, पुष्पवर्षा से स्वागत

locationबीकानेरPublished: Oct 09, 2019 11:14:33 am

Submitted by:

Atul Acharya

path sanchlan- आरएसएस ने निकाला पथ संचलन

vijaydashmi path sanchlan bikaner

घोष वादन और कदमताल करते एक साथ आगे बढ़े स्वयं सेवक, पुष्पवर्षा से स्वागत

बीकानेर. विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पथ संचलन निकाला गया। संघ के बीकानेर महानगर के सातों नगरों में शस्त्र पूजन व पथ संचलन के आयोजन किए गए। इस दौरान स्वयंसेवकों द्वारा पदविन्यास, दण्डयोग, व्यायाम योग एवं घोष का प्रदर्शन किया गया। जहां-जहां से भी पथ संचलन निकला था। वहाीं पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया। इ वक्ताओं ने विजयादशमी उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की वर्तमान परिस्थितियों में स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में हमारे देश में आन्तरिक खतरों व समस्याओं से निपटने के लिए स्वयंसेवकों को तैयार रहना चाहिए। उत्सव के पश्चात स्वयंसेवकों ने पूर्ण अनुशासन के साथ घोष की ताल पर कदम मिलाते हुए नगरों के प्रमुख मार्गों पर पथ संचलन निकाला। संचलन का जगह-जगह पर समाज बंधुओं, मातृशक्ति व बालकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। मार्कण्डेय नगर का विजयादशमी उत्सव शौर्य, उत्साह एवं अनुशासन के साथ मुक्ता प्रसाद नगर के 14 नम्बर सेक्टर स्थित लाल बहादुर शास्त्री उद्यान में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जोधपुर प्रान्त के ग्राम विकास प्रमुख साजन राम थे।
मार्कण्डेय नगर में नगर संघ चालक जगदीश चन्द्र व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। लक्ष्मीनाथ नगर में प्रांत सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघए जोधपुर प्रांत के देवेंद्र प्रकाश मौजूद थे और मुख्य अतिथि शिवकुमार व्यास थे। बजरंग नगर में टेकचंद बरडिय़ा मौजूद थे और सेवानिवृत्त प्राचार्य मोहनलाल बिश्नोई थे। जूनागढ़ नगर में मुख्य अतिथि देवी चंद सिंधी तथा हितेश उपस्थित रहे।
गुलाब के फूलों से स्वागत किया
गंगाशहर में हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक प्रशांत कुमार थे और जतन तथा नगर संघ चालक बच्छराज का सानिध्य रहा। अखिल भारतीय वंशावली संरक्षण एवं संवद्र्धन संस्थान की ओर से पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष नारायणसिंह पंवार के नेतृत्व में गंगाशहर के व्यापारियों व आमजन ने पथ संचलन में शामिल लोगों का गुलाब के फूलों से स्वागत किया।
वहीं शिव नगर के कार्यक्रम में महानगर सह कार्यवाह गंगासिंह तथा नारायण सिंह खिंची आदि शामिल रहे। नागणेचीजी नगर के कार्यक्रम में महानगर कार्यवाहक उमेश, दामोदर माहेश्वरी थे। यह कार्यक्रम महानगर के सह संघचालक कन्हैयालाल के सानिध्य में आयोजित किया गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो