script15 साल बाद फिर वोटर 18 लाख के पार | Voter crosses 18 lakhs after 15 year | Patrika News

15 साल बाद फिर वोटर 18 लाख के पार

locationबीकानेरPublished: Apr 04, 2019 02:56:48 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

विमल छंगाणीबीकानेर. लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ी है। क्षेत्र का परिसीमिन होने पर वोटरों की संख्या में कमी अथवा बढ़ोतरी भी होती रही है। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में 2019 के आम चुनावों में अभी तक पंजीकृत मतदाता १८ लाख ३३ हजार से अधिक हैं। इससे पहले साल २००४ के लोकसभा चुनाव में एक मात्र मौका आया, जब मतदाता १९ लाख से अधिक रहे।

voter-crosses-18-lakhs-after-15-year

15 साल बाद फिर वोटर 18 लाख के पार

विमल छंगाणी
बीकानेर. लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ी है। क्षेत्र का परिसीमिन होने पर वोटरों की संख्या में कमी अथवा बढ़ोतरी भी होती रही है। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में 2019 के आम चुनावों में अभी तक पंजीकृत मतदाता १८ लाख ३३ हजार से अधिक हैं। इससे पहले साल २००४ के लोकसभा चुनाव में एक मात्र मौका आया, जब मतदाता १९ लाख से अधिक रहे। हालांकि लोकसभा सीट का गठन होने के समय १९५१ में वोटरों की संख्या करीब ३ लाख ९७ हजार थी। वर्ष १९५१ में पहले आम चुनाव में बीकानेर-चूरू संयुक्त लोकसभा क्षेत्र था। दूसरे लोकसभा चुनाव में बीकानेर संसदीय क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या ८ लाख ५ हजार हो गई। इसके बाद १९६२, १९६७, १९७१, १९७७ के लोकसभा चुनावों में लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या ८ लाख से कम रही। वर्ष १९८० से १९९६ तक हुए पांच चुनावों में हर चुनाव में मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ी, लेकिन परिसीमन के चलते १९९८ के चुनाव में फिर मतदाता कम हो गए।
वर्ष २००४ में सर्वाधिक
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में अब तक हुए चुनावों में वर्ष २००४ में मतदाताओं की संख्या सर्वाधिक १९ लाख ६८६ रही। इस बार चुनाव में १८ लाख ३३ हजार २१५ मतदाता हैं। इनमें ९ लाख ६८ हजार १८१ पुरुष और ८ लाख ६५ हजार ३४ महिला मतदाता हैं।
बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की स्थिति
वर्ष कुल मतदाता
१९५१ (संयुक्त) ३९७४८१
१९५७ ८०५६७३
१९६२ ४६८९४८
१९६७ ५५११९३
१९७१ ६०४१७२
१९७७ ६७५४०६
१९८० ८८१५४०
१९८४ १००५५८२
१९८९ १३९२३८८
१९९१ १४३७६५२
१९९६ १६७४८३६
१९९८ १६४२०९१
१९९९ १७६२५८९
२००४ १९००६८६
२००९ १३८१२०३
२०१४ १५९२३५५
२०१९ १८३३२१५

ट्रेंडिंग वीडियो