मतदान दलों की रवानगी से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता ने मतदान कार्मिकों के अंतिम प्रशिक्षण में कार्मिकों को ग्राम पंचायत चुनाव करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान कार्मिक किसी भी प्रत्याशी अथवा ग्रामीण का आतिथ्य स्वीकार ना करें तथा मतदान केन्द्र छोड़कर न जाएं। मतदान से पहले मॉक पोल करने और इसके बाद ही वास्तविक मतदान शुरू करवाने के लिए कहा। इस अवसर पर पर्यवेक्षक सीएल श्रीमाली, जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां,उप जिला निर्वाचन अधिकारी एएच गौरी, एडीएम (सिटी) सुनीता चौधरी, उपखंड अधिकारी पूगल महेन्द्र सिंह यादव सहित जिला निर्वाचन विभाग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।