scriptसत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस ने लिया जल संकल्प | Water resolution program | Patrika News

सत्ता परिवर्तन के लिए कांग्रेस ने लिया जल संकल्प

locationबीकानेरPublished: Sep 07, 2018 11:56:16 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

नोखा. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं नोखा विधायक रामेश्वर डूडी के भाजपा के कुशासन के अंत और किसान सशक्तिकरण के लिए गांवों में जल संकल्प के तहत कांग्रेस जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में गुरुवार सुबह राणोराव तालाब में किसानों और कार्यकर्ताओं ने जल संकल्प लिया।

Water resolution program

Water resolution program


नोखा. विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं नोखा विधायक रामेश्वर डूडी के भाजपा के कुशासन के अंत और किसान सशक्तिकरण के लिए गांवों में जल संकल्प के तहत कांग्रेस जिला देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत के नेतृत्व में गुरुवार सुबह राणोराव तालाब में किसानों और कार्यकर्ताओं ने जल संकल्प लिया। इस मौके देहात अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि बीकानेर जिले में जल संकल्प के जरिये किसान सशक्तिकरण के संकल्प का अभियान अनवरत जारी रहेगा।
गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सत्ता में बैठने से पूर्व घोषणा की थी, कि राज्य के तमाम पराम्परागत जलस्त्रोतों का जीर्णोधार कर संरक्षित किया जाएगा लेकिन आज इस तालाब में बारिश के बावजूद नाममात्र का पानी आया है। मुख्यमंत्री ने थोथी घोषणाएं तो कर दी लेकिन साढ़े चार वर्ष में पूर्ण नही किया। किसान के प्रति संवेदनहीन, युवा को रोजगार देने और महिला के सम्मान की रक्षा में विफल यहसरकार गौरव यात्रा निकाल प्रदेश की जनता के दर्द का उपहास उडा रही है। किसान व युवा गांवों में जल संकल्प लेकर इस कुशासन के अंत के लिए दृढ़ संकल्प है। इस अवसर शहर ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेधवाल, महिला ब्लॉक अध्यक्ष राधा भार्गव, दुर्गा देवी पचांरिया, जिपस जगदीश पवांर, केशरीचन्द भूरा, दीपाराम ळोळ, पेंशन प्रकोष्ठ गणेशाराम, केसू गोदारा, भंवर लखारा, गोर्वधन लखारा व कांग्रेसजन मौजूद रहे।
खाजूवाला. विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से अध्यक्ष रविन्द्र कस्वां एवं पीसीसी सदस्य डॉ. किसनलाल मेघवाल के नेतृत्व में इन्दिरा गांधी नहर पर नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी के किसान जागरण कार्यक्रम के तहत जल संकल्प लिया। डूडी के नेतृत्व में प्रदेश में जल संकल्प लेकर किसान विरोधी भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत गुरुवार को जल संकल्प लेकर किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने कासंकल्प लिया। इस अवसर पर सरपंच राजपाल कुल्हरी, करणाराम पूनिया, जीयाराम पूनिया, सतीश मेघवाल, नजर हुसैन दहिया, अब्दुल सत्तार बूहड़,सदाम हुसैन बहिया,जल उपयोक्ता संगम अध्यक्ष रामकुमार गोदारा सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो