scriptविशेष योजना के तहत करें जल संरक्षण | water special scheme | Patrika News

विशेष योजना के तहत करें जल संरक्षण

locationबीकानेरPublished: Jul 18, 2019 05:23:08 pm

Submitted by:

Nikhil swami

water special scheme in bikaner केन्द्र सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त सचिव एवं नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान एलके मीना ने कहा कि जल शक्ति अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

scheme

water special

बीकानेर. केन्द्र सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त सचिव एवं नोडल अधिकारी जल शक्ति अभियान एलके मीना ने कहा कि जल शक्ति अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
मीना बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम एवं जल शक्ति अभियान से जुड़े अधिकारियों के साथ जिले में जल शक्ति अभियान को लेकर तैयारी बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि यह अभियान केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों के सहयोग से सफल होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सितंबर माह तक विशेष प्लान के तहत जल संरक्षण की दिशा में कार्य किए जाएं, ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए जल का संरक्षण हो सके।
उन्होंने कहा कि गांवों में व्यर्थ में बहने वाले पानी की रोकथाम के लिए कदम उठाएं। मीना ने कहा कि जल को बचाना आज के समय की बड़ी महत्वपूर्ण मांग है। हमारे पास सीमित मात्रा में जल उपलब्ध है। जल का अधिक दोहन करने से हमारे सामने विकट परिस्थिति आ सकती है।
सभी को अपने आचरण में जल संरक्षण के ध्येय को धारण करना चाहिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि गांवों में पानी की निकासी की समस्या बनी रहती है। इसके लिए ग्रामीणों को सोखता गड्डे बनाने के लिए प्रेरित किया जाए।
बीकानेर ञ्च पत्रिका. बीकानेर हॉकर्स यूनियन व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला सभागार में जलशक्ति अभियान के बैनर का विमोचन किया गया। बैनर का विमोचन जिला कलक्टर कुमारपाल गौतम व केन्द्रीय जल शक्ति की टीम ने किया।
कलक्टर ने हॉकर्स के कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष पुखराज स्वामी ने आज तक की गतिविधियों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में गजेन्द्रसिंह सांखला, पवन पंचारिया, हनुमान गहलोत, बालेन्द्रसिंह, सिराजुद्दीन कोहरी, भंवरलाल सहु, विवेक स्वामी, अख्तर अली लोदी व पार्षद आदर्श शर्मा मौजूद रहे।
जल शक्ति पुरस्कार से नवाजा जायेगा
गौतम ने कहा कि जो ग्राम पंचायत, भामाशाह जल संरक्षण में बेहत्तर कार्य करेगा, उसे जल शक्ति पुरस्कार से नवाजा जायेगा। उन्होंने कहा कि वे एनजीओ और व्यक्ति जिन्होंने ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में जल शक्ति अभियान में श्रेष्ठ कार्य किया है, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इन संस्थाओं को यह बताना होगा कि उन्होंने जल संचय के क्षेत्र में क्या कार्य किया है।
बीकानेर. जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम ने कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है हम सबको जल देवता को उसी तरह सहज और संभाल कर रखना है जैसे कि अन्य अनमोल वस्तु को संभाल कर रखते हैं।
बीकानेर जिले की स्थापना में मां करणी का योगदान और देशनोक में माता की कृपा से जो दो कुंए बने हैं, उनमें लगातार पानी रहे इसके लिए प्रशासन के साथ-साथ हम सब को भी सहयोग करना होगा। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कार्य योजना बनाकर देशनोक के इन दोनों कुंओं को रिचार्ज करने के लिए कार्य प्रारम्भ करें।

जल शक्ति अभियान के तहत केंद्रीय दल ने बुधवार को बीकानेर ब्लॉक के उदयरामसर गांव के गंवाई तालाब का अवलोकन किया। इस पौराणिक तालाब की जल प्रणाली को स्थानीय निवासियों एवं सरपंच आदि से जानकारी ली।
इसके बाद नोखा ब्लॉक के नोखा गांव ग्राम पंचायत के तत्वावधान में स्थानीय शीतला माता तालाब पर जल एवं पीपल वृक्ष का पूजन उदय सिंह मीणा एवं धर्मेंद्र सिंह केन्द्रीय दल अधिकारियों द्वारा प्रधान नोखा, कन्हैयालाल जाट, एस ई वाटरशेड भगीरथ बिश्नोई, एसडीएम नोखा रमेश देव, बीडीओ तबस्सुम आदि की उपस्थिति में किया गया। नोखा गांव में वन विभाग के पौधरोपण ब्लॉक का भी निरीक्षण किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो