scriptमौसम अलर्ट : तीन दिन चल सकती है लू | weather alert in bikaner | Patrika News

मौसम अलर्ट : तीन दिन चल सकती है लू

locationबीकानेरPublished: May 27, 2019 08:19:35 pm

Submitted by:

Atul Acharya

बीकानेर में पारा 44.9 डिग्री
 

weather alert in bikaner

मौसम अलर्ट : तीन दिन चल सकती है लू

बीकानेर. गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। नौतपा के तीसरे दिन भी तेज गर्मी के चलते सड़कों पर चहल-पहल काफी कम रही। दिन में गर्म हवाएं चलने से तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। पिछले तीन दिनों में तापमान में करीब पांच डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई है। मौसम विभाग ने पूरे पश्चिमी राजस्थान में २८ से ३१ मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को सुबह से ही शुरू हुई गर्म हवाएं देर शाम तक रही। आसमान साफ होने से सूरज की तेज तपिश रही।
जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया सूरज की तपिश में वृद्धि होती गई। गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो गया। गर्मी के कारण बाजारों में भी आवाजाही नहीं के बराबर रही। शहर के व्यस्तम बाजारों में दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। चार किलोमीटर प्रति घंटे से तेज गर्म हवाओं में वही लोग निकले जो जरूरी कामों को टालने की स्थिति में नहीं थे। अधिकतम तापमान ४४.९ डिग्री व न्यूनतम तापमान ३०.८ डिग्री सेल्सियस रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो