बीकानेर

बीकानेर के  सिविल एयर पोर्ट में मौसम खराब, उड़ान में देरी

bikaner news : बीकानेर. यहां के नाल सिविल एयर पोर्ट में मौसम खराब होने के कारण रविवार को उड़ान में देरी होगी।

बीकानेरJul 14, 2019 / 11:18 am

dinesh kumar swami

बीकानेर के  सिविल एयर पोर्ट में मौसम खराब, उड़ान में देरी

बीकानेर. यहां के नाल सिविल एयर पोर्ट में मौसम खराब होने के कारण रविवार को उड़ान में देरी होगी। इस बारे में सिविल एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर विवेक यादव ने बताया कि एयर पोर्ट में विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली से बीकानेर आने वाली अलाइंस एयर की फ्लाइट एक घंटे लेट होगी। इस फ्लाइट के दोपहर 12.05 बजे नाल पहुंचने की संभावना है। वहीं दिल्ली से फ्लाइट देरी होने के कारण बीकानेर से जयपुर की फ्लाइट भी देरी से ही नाल से रवाना होगी।
 

उल्लेखनीय है कि बीकानेर में पिछले तीन से मौसम खराब चल रहा है। आकाश में धूल छाई हुई है। इसका असर विमानों की अवाजाही में पड़ रहा है। गर्द एवं बादल छाए रहने के कारण विजिबिलिटी कम हो गई है। रविवार को भी बादल एवं धूल छाने से विमानों की लैडिंग में परेशानी आ रही है। इस कारण दिल्ली से आने वाली फ्लाइट में देरी हो रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.