scriptबादलों की आवाजाही, दिन भर चली हवा | weather change in bikaner | Patrika News

बादलों की आवाजाही, दिन भर चली हवा

locationबीकानेरPublished: Mar 05, 2020 09:08:43 pm

Submitted by:

Atul Acharya

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को

बादलों की आवाजाही, दिन भर चली हवा

बादलों की आवाजाही, दिन भर चली हवा,बादलों की आवाजाही, दिन भर चली हवा,बादलों की आवाजाही, दिन भर चली हवा

बीकानेर. बीकानेर अंचल में गुरुवार को पूरे दिन बादलवाही रही। इसके बाद रात को तेज ठंडी हवा चलने लगी। इसके चलते दिन का तापमान दो डिग्री गिरा व न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को सुबह उत्तरी पूर्वी हवा के चलते बादलवाही रही। इससे सूरज की धूप का असर भी कम रहा।
पिछले कई दिनों से दिन में जहां सूरज की तेज धूप रहने से गर्म हवा चलती थी, वहीं अब उत्तरी पूर्वी हवा से दिन में ही हवा में ठंडक रही। दिन में शहरवासियों के खान-पान व पहनावे में बदलाव आ गया है। शहरवासी अब दिन में गर्म कपड़ों के बजाय हल्के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। दिन में धीमी गति से पंखे भी चलने लगे है। शाम को सर्द हवा चलनी शुरू हो गई। अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा।
गांवों में चला बूंदाबांदी का दौर
सूडसर. कस्बे सहित आसपास के गांवों में गुरूवार को मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। गांवों में सुबह-सुबह आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। दोपहर बाद मौसम बिल्कुल साफ हो गया और दिनभर फाल्गुन महीने के अनुरूप तेज हवाओं का दौर चला। दूसरी ओर बूंदाबांदी से क्षेत्र का किसान वर्ग खुश नजर आया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो