scriptतस्वीरों में देखिये गर्मी के ये तीखे तेवर कही ना बन जाए आपकी जान के दुश्मन, रहे सावधान | Patrika News
बीकानेर

तस्वीरों में देखिये गर्मी के ये तीखे तेवर कही ना बन जाए आपकी जान के दुश्मन, रहे सावधान

5 Photos
6 years ago
1/5

गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। तापमान ४४ डिग्री के करीब पहुंच गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। दोपहर में तवे सी तपती धरती और आसमान से बरसती आग में छोटी सी लापरवाही से लू की चपेट में आ सकते हैं।

2/5

एेसे में दोपहर में घर से शरीर को ढंककर ही निकलें। पानी की बोतल साथ रखें और दिन में अधिक शीतल पेय का सेवन करते रहना चाहिए।

3/5

असल में पारा चढऩे के साथ ही हवा भी बदन को झुलसा देती है। एेसे में आंखें, चेहरा आदि पहले चपेट में आते है। लू से बचने के लिए मुंह पर स्कार्फ और आंखों पर काला चश्मा पहन सकते है।

4/5

शहर में गुरुवार को जहां अधिकतम ०.१ डिग्री वृद्धि के साथ ४३.८ डिग्री और न्यूनतम तापमान ०.८ डिग्री की बढ़ोतरी के साथ २६.७ डिग्री पर पहुंच गया। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। चिकित्सक भी तापमान ४५ डिग्री या इससे अधिक होने को जीवन के लिए खतरनाक स्तर मानते हैं।

5/5

चिकित्सकों के अनुसार दोपहर १ से ३ बजे के बीच यथासंभव हमें घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। यदि घर से निकलना जरूरी हो तो पहले पानी का सेवन करंे और शरीर को ढंक करके निकलें।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.