scriptसाप्ताहिक राशिफल (17 से 23 सितम्बर, 2017): जानिए क्या कहता है इस सप्ताह आपका भाग्य | weekly horoscope: Know what your fortune says this week | Patrika News

साप्ताहिक राशिफल (17 से 23 सितम्बर, 2017): जानिए क्या कहता है इस सप्ताह आपका भाग्य

locationबीकानेरPublished: Sep 17, 2017 08:06:23 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

जानिए कैसे बदलेगा आपका भाग्य

weekly horoscope

साप्ताहिक राशिफल

मेष
(चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
अश्लेषा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह अस्थिरता देगा। मंगलवार की शाम से राशि परिवर्तन का लाभ मिलेगा। व्यापारियों के लिए बुध, गुरुवार कृषि यांत्रिकी, इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर का बाजार निरंतर लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में झल्लाहट अनुभव होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयास बढ़ाने होंगे।
शुभ रंग : नारंगी, काला
शुभ अंक : 5, 6 दिशा : वायव्य, उत्तर
अनुकूल सलाह : नीतिगत निर्णयों का वैचारिक दृष्टिकोण से लाभ लें।
वृष
(इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
कार्य क्षेत्र में बदलाव होगा। आर्थिक प्रगति के लिए अन्य स्त्रोतों पर ध्यान जाएगा। कहीं-कहीं परेशानी कष्ट में रखेगी। बुधवार से प्रगतिकारी समय। व्यापारियों के लिए सप्ताह मिश्रित लाभ वाला रहेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नाति के साथ आर्थिक प्रगति। महिला तथा छात्रवर्ग को विदेश सेवा में अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग : कत्थई, हरा
शुभ अंक : 2, 7 दिशा : ईशान, मध्यपूर्र्व
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीति का लाभ लेने वाला समय है।
मिथुन
(का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
पारिवारिकता का अनुभव होगा। विचारधारा में परिवर्तन करेंगे। बाहर घूमने का मन करेगा। लाभ के लिए भी व्यावसायिक नीतियां बनाएंगे। व्यापारियों के लिए आभूषण से संबंधित डिजाइनिंग के सेक्टर में लाभ के योग। नौकरीपेशा में उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को मास कम्यूनिकेशन में सेवा के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : नींबू पीला, गहरा गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 5 दिशा : ईशान, दक्षिण
अनुकूल सलाह : कार्यक्षेत्र का विस्तार कर व्यावसायिक लाभ लें।
कर्क
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
राशि पर चंद्रमा का गोचर रहेगा। कार्य की व्यवस्थित योजना बनेगी। पदोन्नति का समय है। लाभ के लिए अन्य निवेश भी किए जा सकते हैं। व्यापारियों के लिए पश्चिमी क्षेत्र वस्त्र उद्योग की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा में मनवांछित पद की प्राप्ति। महिला तथा छात्रवर्ग को तकनीकी क्षेत्र में वैदेशिक अवसर के योग।
शुभ रंग : मेहंदी हरा, दूधिया सफेद
शुभ अंक : 7, 9 दिशा : मध्यपश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : योजनाओं को फलीभूत करने के लिए भरोसा रखें।
सिंह
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
बारहवां चंद्रमा रहेगा। आक्रोश व्याप्त होगा। नए कार्य में हाथ न डालें। लाभ के लिए अन्य लोगों से सम्पर्क करेंगे। व्यापारियों के लिए स्वर्ण का बाजार उतार-चढ़ाव के साथ लाभ देगा। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन। महिला तथा छात्रवर्ग को राष्ट्रीय संगठन, राज्य स्तरीय, कार्मिक प्रशासन में अवसर मिल सकते हैं।
शुभ रंग : जामुनिया, गहरा लाल
शुभ अंक : 1, 4 दिशा : मध्यदक्षिण, आग्नेय
अनुकूल सलाह : समय की नजाकत को समझते हुए लाभकारी निर्णय लें।
कन्या
(टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
शान्ति बनाए रखने का प्रयास करेंगे। चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिल सकता है। कार्य के विषय में आगे बढऩा पसंद करेंगे। व्यापारियों के लिए तिलहन, धान आदि के सौदे लाभप्रद देंगे। नौकरीपेशा में बौद्धिकता का लाभ मिलेगा। महिला, छात्रों को अन्तरराष्ट्रीय व्यवसाय प्रबंधन में सेवा के अलग-अलग अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : हल्दी पीला, हल्का गुलाबी
शुभ अंक : 2, 6 दिशा : ईशान, आग्नेय
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक नीतियों का वैदेशीकरण करें।
तुला
(रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
अलग हटकर कार्य करने की प्रवृत्ति बनेगी। व्यावसायिक नीतियों का लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए चांदी, अभ्रक, चूना आदि से संबंधित क्षेत्र में आर्थिक लाभ। नौकरीपेशा में उच्च पद तथा वरिष्ठों का सहयोग। महिला तथा छात्रवर्ग को कोरियाग्राफी या डायरेक्शन के क्षेत्र में लाभ की स्थितियां बनेंगी।
शुभ रंग : मरून, हल्का काला
शुभ अंक : 4, 7 दिशा : पश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : कार्य को संपादित करने के लिए तकनीकी लाभप्रद रहेगी।
वृश्चिक
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
अधिकारियों का साथ मिलेगा। पुराने विवाद निबटेंगे। लाभ के लिए भी व्यवसाय का चयन होगा। व्यापारियों के लिए खड़ी फसल के बाहरी सौदे दीर्घकालिक लाभ दे सकते हंै। नौकरीपेशा में पदोन्नाति के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारी। महिला तथा छात्रवर्ग को इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन में अवसर।
शुभ रंग : गहरा पीला, नीला
शुभ अंक : 5, 8 दिशा : ईशान, मध्यदक्षिण
अनुकूल सलाह : अनुकूलता के लिए मित्रों का सहयोग लें।
धनु
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे। भाग्य की मजबूती की प्रतीक्षा करेंगे। कार्य विधि में भी परिवर्तन करेंगे। व्यापारियों के लिए नुकसान वाला समय है। बुधवार लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों में विवाद की स्थितियां उत्पन्न होगी। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में परिवर्तन के साथ सामन्जस्य बनाना होगा।
शुभ रंग : तरबूजी लाल, आसमानी नीला
शुभ अंक : 1, 6 दिशा : मध्यउत्तर, ईशान
अनुकूल सलाह : समय की प्रतीक्षा करते हुए लाभ के लिए आगे बढ़ें।
मकर
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भाग्य का सहयोग मिलेगा। पुराने कार्यों में गति आएगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। अन्य स्त्रोतों से प्राप्तियों के योग है। व्यापारियों के लिए कच्चा लोहा, सीमेंट, रेती से संबंधित व्यवसाय लाभकारी रहेगा। नौकरी पेशाओं को अनुकूलता। महिला तथा छात्रवर्ग को रेलवे अप्रेंटिस परीक्षाओं में सफलता के अवसर मिलेंगे।
शुभ रंग : केसरिया, तोतापरी हरा
शुभ अंक : 5, 7 दिशा : नैऋत्य, पश्चिम
अनुकूल सलाह : कार्य तथा व्यवहार में परितर्वन से लाभ।
कुंभ
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
खड़ाष्टक चन्द्रमा रहेगा। बुधवार तक हो सके तो न्यायिक कार्य न करें। गुरुवार से आकस्मिक लाभ की स्थितियां बनेगी। व्यापारियों के लिए गुरु, शुक्र आर्थिक प्रगति व निवेश की दृष्टि से अनुकूल। नौकरीपेशा में अस्थिरता किन्तु आर्थिक प्रगति। महिला, छात्रों को मैकेनिकल इंजीनियरिंग में सेवा के बाहरी अवसर।
शुभ रंग : खरबूजी पीला, समुद्री हरा
शुभ अंक : 3, 9 दिशा : मध्यपूर्व, दक्षिण
अनुकूल सलाह : व्यावसायिक दृष्टिकोण से नीति निर्माण लाभप्रद रहेगा।
मीन
(दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नए सिरे से पुराने कार्यों को सम्पन्न करने की कोशिश करेंगे। व्यापारियों के लिए वनस्पति एवं औषधीय क्षेत्र में लाभ के योग। नौकरीपेशा में परिवर्तन के साथ वैदेशिक अवसर। महिला तथा छात्रवर्ग को महिला बाल विकास, अन्य क्षेत्रीय योजना, प्रस्तावित कार्य योजना में शासकीय अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ रंग : फिरोजी, गहरा नीला
शुभ अंक : 5, 6 दिशा : मध्यपश्चिम, उत्तर
अनुकूल सलाह : सम्पर्कों का लाभ लेकर कार्य सफल करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो