scriptतीन घंटे थमे रहे बुलडोजर-डम्परों के पहिए पहले विवाद और बाद में मशीनें रिपेयर की मांग पर अडे़ कर्मचारी | Wheels of bulldozers-dumpers stopped for three hours | Patrika News

तीन घंटे थमे रहे बुलडोजर-डम्परों के पहिए पहले विवाद और बाद में मशीनें रिपेयर की मांग पर अडे़ कर्मचारी

locationबीकानेरPublished: Oct 17, 2018 09:50:44 pm

Submitted by:

dinesh kumar swami

बीकानेर नगर निगम से अनुबंधित फर्म के बुलडोजर और निगम के डम्परों के पहिए बुधवार को तीन घंटे थमे रहे। नाल क्षेत्र में मंगलवार को बुलडोजर ऑपरेटर, निगम कर्मचारी के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर एक बार बुलडोजरों के पहिए थमे रहे, लेकिन समझाईस के बाद मामले का निपटारा हो गया।

Wheels of bulldozers-dumpers stopped for three hours

तीन घंटे थमे रहे बुलडोजर-डम्परों के पहिए पहले विवाद और बाद में मशीनें रिपेयर की मांग पर अडे़ कर्मचारी

बीकानेर नगर निगम से अनुबंधित फर्म के बुलडोजर और निगम के डम्परों के पहिए बुधवार को तीन घंटे थमे रहे। नाल क्षेत्र में मंगलवार को बुलडोजर ऑपरेटर, निगम कर्मचारी के बीच हुए मामूली विवाद को लेकर एक बार बुलडोजरों के पहिए थमे रहे, लेकिन समझाईस के बाद मामले का निपटारा हो गया। इस दौरान निगम कर्मचारी खराब बुलडोजर ठीक करवाने, अधिकारियों को भण्डार में बुलाने की मांग पर अड़ गए। गतिरोध के कारण बुलडोजरों के पहिए थमे रहे। कर्मचारी नेता रतनलाल चांवरिया, शिवलाल तेजी ने निगम कर्मचारियों की मांग को लेकर आयुक्त प्रदीप के गवांडे से वार्ता की। चांवरिया के अनुसार निगम के पास अपने बुलडोजर है, जो मरम्मत के बाद काम करने की स्थिति में है। इनकी मरम्मत होने के बाद काम में गति आएगी। इससे जनता को राहत मिलेगी। आयुक्त ने निगम के खराब दो बुलडोजर जल्द ठीक कराने का आश्वासन दिया है।

जल्द करवाएंगे रिपेयर

निगम खराब बुलडोजर मशीनों में से दो की जल्द मरम्मत कराएगा, ताकि उन्हें काम में लिया जा सके। ऑपरेटर, कर्मचारी के बीच का विवाद निपटा दिया गया।

प्रदीप के. गवांडे, आयुक्त नगर निगम, बीकानेर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो