scriptएेसे सवाल सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर पूछे तो चौंकने की जरूरत नहीं | when government employees ask Such questions do not need to be shocked | Patrika News

एेसे सवाल सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर पूछे तो चौंकने की जरूरत नहीं

locationबीकानेरPublished: Sep 17, 2017 10:12:31 am

Submitted by:

dinesh kumar swami

स्वास्थ्य पर खर्च और शिक्षा के बारे में भी लेंगे जानकारी

questions

सवाल

दिनेश स्वामी/बीकानेर. ‘मटन खाते हो या बीफ, बीड़ी पीते हो तो कितने रुपए की। साल में कितनी बार बीमार हुए, डॉक्टर की फीस और दवाई पर कितने रुपए खर्च हुए। घर पर आलू-मटर की सब्जी और सेब-लीची खाने पर कितने रुपए खर्च करते हो।’ एेसे सवाल सरकारी कर्मचारी आपके घर आकर पूछे तो चौंकने की जरूरत नहीं।
इस साल के आर्थिक-सामाजिक सर्वेक्षण के लिए पारिवारिक उपभोक्ता व्यय, पारिवारिक सामाजिक उपभोग, स्वास्थ्य और शिक्षा के विषय तय किए गए हैं। इसमें देशभर में विवादित बीफ और भैंस के मीट का सवाल भी शामिल किया गया है। वहीं शिक्षा के मामले में स्कूल में भरी गई फीस की जानकारी संबंधी सवाल भी शामिल किया है।
राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 75वें दौर के तहत सभी जिलों के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित खण्डों में 30 जून, 2018 तक सर्वेक्षण किया जाएगा। यह आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय की ओर से कराया जाएगा। इस सर्वे में परिवार के खर्च संबंधी 649 सवाल पूछे जाएंगे।
बीफ और मटन के बारे में यह पूछेंगे
सर्वे के सवाल नम्बर 190 से 199 तक में अंडा, मछली, बकरे का मीट, मटन, बीफ, भैंस मीट, पोर्क, चिकन, अन्य पक्षियों मुर्गी आदि के मीट का सप्ताह में कितनी मात्रा का सेवन करते हैं। इन पर कितने रुपए खर्च होते हैं।
शराब और बीयर पर भी सवाल
सर्वे में सवाल नम्बर 310 सं 329 तक में बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, हुक्का, जर्दा, किमाम, गांजा के साथ ही देशी शराब, बीयर, विदेशी शराब आदि कितनी मात्रा में सेवन करते हो। इन्हें खरीदने पर कितने रुपए खर्च होते हैं, पूछा जाएगा।
प्रति व्यक्ति खर्च पता लगाने के लिए यह पूछेंगे
चावल, आटा, मैदा, ब्रेड, बाजरा, गेहूं, चीनी और नमक आदि कितना खाते हो और कितने रुपए खर्च होते हैं।
दूध, बेबी फूड, बटर, आइसक्रीम, शहद, गुड़, मिश्री और शहद पर कितने रुपए मासिक खर्च होते हैं।
आलू, प्याज, मिर्च, भिंडी, मटर व आम, लीची आदि सब्जी-फल पर खर्च से जुड़े 20 सवाल सर्वे में शामिल हैं।
क्रमांक 270 से 278 तक चाय, कॉफी, मिनरल वाटर, फ्रूट जूस, चोकलेट के बारे में जानकारी मांगी जाएगी।
कितने रुपए के जूते पहनते हो…
क्रमांक 390 से 395 तक फुटवियर से संबंधित सवाल पूछे गए हैं। इनमें जूते और चप्पल पर खर्च पूछा गया है।
पूरी और परांठा, इडली, बड़ापाव, डोसा आदि खाने पर महीने में कितने रुपए खर्च करते हो।
क्रमांक 290 से 296 के बीच बिस्कुट, पेस्ट्री, भुजिया और नमकीन पर खर्च की जानकारी मांगी जाएगी।
धोती, कुर्ता, शर्ट, साड़ी, पैंट आदि खरीदने पर कितने रुपए खर्च होते हैं, यह भी सवालों में शामिल।
सही जानकारी दें
सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सर्वेक्षण करवाया जा रहा है, जिसमें परिवार और उपभोग संबंधी सवाल पूछे जाएंगे। राष्ट्र हित में सही जानकारी देनी चाहिए।
अनिल गुप्ता, कलक्टर, बीकानेर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो