बीकानेर

चुनावी गर्मी के परिणाम से पहले रात को मावठ की ठण्डी बौछारें

बीकानेर. अंचल में मौसम ने सोमवार को अचानक पलटा खाया। सुबह से ही आसमान में बादल दिखने लगे। इसका असर सर्दी बढऩे के रूप में दिखा। दिनभर छाए रहे बादलों ने रात होने पर बरसाना शुरू किया। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचल तक बूंदाबांदी हुई। शहर में देर रात तक बूंदाबांदी होती रही। मावठ की पहली बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा।

बीकानेरDec 11, 2018 / 08:32 am

जय कुमार भाटी

Winter grew


बीकानेर. अंचल में मौसम ने सोमवार को अचानक पलटा खाया। सुबह से ही आसमान में बादल दिखने लगे। इसका असर सर्दी बढऩे के रूप में दिखा। दिनभर छाए रहे बादलों ने रात होने पर बरसाना शुरू किया। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण अंचल तक बूंदाबांदी हुई। शहर में देर रात तक बूंदाबांदी होती रही। मावठ की पहली बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा। इसी के साथ सर्दी भी अगले कुछ दिनों में अपने पूरे शबाब पर आएगी। पिछले कुछ दिनों से दक्षिण-पूर्वी हवा चलने से सूरज की तपिश रह रही थी। सोमवार दोपहर बाद उत्तरी हवा चलने से तापमान में करीब पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
 

मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी व दिल्ली में बारिश का असर बीकानेर में भी पड़ा है। इससे बीकानेर में सर्दी बढ़ गई है। १२ दिसंबर तक कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। शहर में तेज हवा के बीच बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे धूप में भी तेजी नहीं रही। दोपहर बाद उत्तरी हवा चलने से सर्दी का असर बढ़ गया। सर्दी बढऩे के साथ ही लोगों ने फिर से गर्म और ऊनी कपड़े पहनने शुरू कर दिए। शहर के कई स्थानों पर रात को लोग अलाव तापते नजर आए। साथ ही मूंगफली, तिलपापडी, गजक, गोटा आदि के खाने का दौर शुरू हुआ। शहर में अधिकतम तापमान २४.६ डिग्री व न्यूनतम तापमान १३.९ डिग्री सेल्सियस रहा।
 

सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ी
बज्जू से २७ किलोमीटर दूर गौडू में दोपहर करीब १:३० बजे १० मिनट तक बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से क्षेत्र में सर्दी बढ़ गई। जयसिंहदेसर मगरा क्षेत्र में रात आठ बजे हल्की बारिश हुई। इससे ठिठुरन बढ़ गई। लूणकरनसर तहसील क्षेत्र में सोमवार को दिनभर बादलवाही के साथ सर्दी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ गई। ठिठुरन बढऩे से आम जनजीवन पर असर पड़ा है। लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। सुबह हल्के कोहरे व नमी से कड़ाके की सर्दी रही। सूडसर क्षेत्र के गांवों में सोमवार को सर्द हवाओं के चलने से ठिठुरन का असर बढ़ गया।आसमान में दोयम दर्जे के बादल भी आच्छादित हो गए। हालांकि दोपहर को धूप से कुछ राहत मिली। तापमान की असमानता के रबी फसलों के लिए भी लाभदायक नहीं है।

Home / Bikaner / चुनावी गर्मी के परिणाम से पहले रात को मावठ की ठण्डी बौछारें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.