scriptनशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई | Woman gang-raped by cold drug drink, made video clip | Patrika News

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई

locationबीकानेरPublished: Jan 19, 2021 01:09:29 am

Submitted by:

Jai Prakash Gahlot

नयाशहर थाना क्षेत्र का मामला

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई

नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो क्लिप बनाई

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में फिर एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन व्यक्तियों के खिलाफ नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नयाशहर पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने बताया कि वर्ष २०१५ में उसके पति की बीठनोक निवासी मुन्ने खां पुत्र रमजान खां से जान पहचान हुई। वह जमीन बेचने व खरीदने का काम करता था। जान-पहचान होने से आरोपी मुन्ने खां घर आने-जाने लगा। उसने पीडि़ता के पति को काम में पार्टनर बना लिया। उसने पीडि़ता को धर्मबहिन बना लिया। पीडि़ता के मुताबिक वह जब भी घर आता तो कोल्डड्रिंक लेकर आता। जुलाई, २०१५ में उसके पति व बच्चे घर पर नहीं थे। तब आरोपी आया। उसने कोल्डड्रिंक पिलाई, जिससे वह अचेत हो गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना दिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। जब पीडि़ता ने किराए का मकान बदल लिया तब भी आरोपी उसके पास आता रहा। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने अपने दोस्तों को साथ लेकर आने लगा और उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। मुन्ने खां का साथी गडिय़ाला के मोटासर निवासी शेरू खां पुत्र इब्राहिम खां एवं एक अन्य ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो