script… जब अपना दुख सुनाते हुए बिलख पड़ी महिलाएं महिला आयोग अध्यक्ष के सामने | Women Cried Infront Of Women's Commission President Narrating Grief | Patrika News

… जब अपना दुख सुनाते हुए बिलख पड़ी महिलाएं महिला आयोग अध्यक्ष के सामने

locationबीकानेरPublished: May 21, 2022 02:03:00 am

Submitted by:

Brijesh Singh

करीब चार घंटे तक चली जन सुनवाई में 20 से अधिक प्रकरण सामने आए। अधिकांश महिलाआें ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया।

... जब अपना दुख सुनाते हुए बिलख पड़ी महिलाएं महिला आयोग अध्यक्ष के सामने

… जब अपना दुख सुनाते हुए बिलख पड़ी महिलाएं महिला आयोग अध्यक्ष के सामने

बीकानेर. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ( Rehana Riyaz Chishty ) ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान अनेक महिलाआें ने अपनी पीड़ा सुनाई और अधिकारियों द्वारा उनकी शिकायते नहीं सुनने का दर्द भी बताया। करीब चार घंटे तक चली जन सुनवाई में 20 से अधिक प्रकरण सामने आए। अधिकांश महिलाआें ने घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया।

महिला अत्याचारों की प्राथमिकी में न हो विलंब

जन सुनवाई के दौरान शहीद चन्द्र चौधरी के भाई ने भी अपनी पीड़ा अध्यक्ष के समक्ष रखी। रेहाना रियाज ( Rehana Riyaz ) ने कहा कि महिला अत्याचार पर प्रभावी अंकुश और पीड़ित महिला को समयबद्ध राहत दिलाने में पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसे समझते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा महिला अत्याचार के मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जाए। ऐसे मामलों में एफआइआर दर्ज नहीं करने की शिकायत पाई जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। इस दौरान जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, महिला आयोग सदस्य अंजना मेघवाल, आयोग के सदस्य सचिव सत्येद्र पाल सिंह, रजिस्ट्रार अजय शुक्ला सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

जेल का किया निरीक्षण, महिला बंदियों से की मुलाकात

महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज ( Rehana Riyaz ) ने शुक्रवार को बीकानेर केन्द्रीय कारागार िस्थत महिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बंदियों से मूलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बच्चों की बेहतर परिवरिश करने की हिदायत दी। जेल में महिला बंदियों की ओर से किए जाने वाले कढ़ाई-बुनाई व सिलाई के काम का जायजा लिया। उन्होंने महिलाओं को कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। रियाज ( Rehana Riyaz ) ने जेल में महिला बंदियों के बच्चों के लिए खिलौने भिजवाने का आश्वासन दिया। जेल अधीक्षक आर अंतेश्वर ने जेल में महिला बंदियों व उनके बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो