scriptबजाज ने प्लेटिना और सीटी 100 बाइक में इन फीचर्स को किया अपग्रेड | Bajaj upgrades these features in Platina and CT 100 bikes | Patrika News

बजाज ने प्लेटिना और सीटी 100 बाइक में इन फीचर्स को किया अपग्रेड

Published: Aug 01, 2017 03:09:00 pm

अब बजाज ने इन दोनों बाइक्स (प्लेटिना ES स्पोक और CT100 ES अलॉय ) को कुछ अपग्रेड फीचर्स के साथ पेश किया है। 

Bajaj Platina

Bajaj Platina

नई दिल्ली। भारत में कम कीमत में अधिक माइलेज देने वाली बाइक्स की जब भी बात होती है तो बजाज की दो एंट्री लेवल बाइक प्लेटिना और सीटी 100 की चर्चा अवश्य होती है। ये दोनों मोटरसाइकिल पूरे मार्केट में अपने बेहतर माइलेज के जानी जाती है। अब कंपनी ने इन दोनों बाइक्स (प्लेटिना ES स्पोक और CT100 ES अलॉय ) को कुछ अपग्रेड फीचर्स के साथ पेश किया है। 

बजाज प्लेटिना
पहले हम बात कर लेते है बजाज की किफायती बाइक प्लेटिना ES स्पोक की। बजाज प्लेटिना ES अलॉय व्हीक की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 42,650 रुपए है। यह बाइक पिछले कई वर्षो भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के द्वारा समय-समय इसमें आवश्यक बदलाव किए गए है। अब बजाज ने कुछ नए फीचर्स के साथ इसे पेश किया है। 

प्लेटिना मोटरसाइकिल की सीट को अब स्प्रिंग टाइप्स बनाया है। साथ ही इसके फ्रंट सस्पेंशन को 28% तक लंबा किया गया है जबकि रियर स्प्रिंग सस्पेंशन अब 22% एक्स्ट्रा मिलेगा। जिससे खराब रास्तों पर बाइक चलाते वक्त राइडिंग का मजा खराब नहीं होगा। इस बाइक में 102cc इंजन दिया गया है जो 8.2 PS पॉवर, 8.6 Nm टार्क जनरेट करता है। 

बजाज सीटी 100
बजाज की CT 100 सबसे किफायती बाइक है। इलैक्ट्रिक स्टार्ट और अलॉय व्हीक वाली इस मोटरसाकिल की एक्स शोरूम कीमत 41,997 रुपए है। देखने में यह इसका लुक एकदम साधारण है लेकिन परफॉरमेंस और माइलेज के मामले में यह बाइक कई बाइकों से बहुत आगे है। पॉवर के लिए इसमें 100cc का इंजन दिया गया है जो 8.2ps की पॉवर और 8.05nm का टार्क जनरेट करता है। साथ इसका इंजन 4—स्पीड गियर से लैस है। 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो