scriptये है कैप्टन कूल धोनी की पहली से लेकर लेटेस्ट बाइक्स, देंखे तस्वीरें | Checkout MS Dhoni's bike collection | Patrika News

ये है कैप्टन कूल धोनी की पहली से लेकर लेटेस्ट बाइक्स, देंखे तस्वीरें

Published: Aug 12, 2015 03:53:00 pm

टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को रफ्तार
बेहद पेसंद है

Dhoni's bike collection

Dhoni’s bike collection

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को रफ्तार बेहद पेसंद है। ये बात शायद धोनी के हर एक फैन को पता होगी कि धोनी बाइक्स के दिवाने हैं, लेकिन ये कम ही लोग जानते होंगे कि उनके पास कौन-कौन सी बाइक्स हैं। देखिए धोनी का ग्रेंड बाइक कलेक्शन…

Rajdoot

ये बाइक धोनी की पहली बाइक थी। धोनी ने खुद से वादा किया है कि वे इस बाइक पूरे जीवन भर अपने पास रखेंगे।

Yamaha RD350


ये यामाहा की कुछ पुरानी और सदाबहार बाइक्स में से एक है। धोनी को पुरानी और पावरफुल बाइक्स भी खासी पसंद है। इसके अलावा धोनी के पास आरएक्स, यामाहा आरएक्सजेड, हिरो होंडा करिजमा जेडएमआर और टीवीएस अपाचे भी है।

Royal Enfield Machismo


कैपटन कूल रॉयल एनफील्ड के भी पुराने फैन इसी वजह से अभी तक उनके पास ये रॉयल एनफील्ड माचिस्मो है।

Ducati 1098


धोनी के बाइक कलेक्शन में ज्यादातर बाइक्स स्पोर्ट्स बाइक हैं। डुकाटी 1098 उनके इस रफ्तार को जुनून को और बढ़ाती है। डुकाटी 1098 160 बीएचपी की पावर देती है।

Kawasaki Ninza H2


धोनी के बाइक कलेक्शन में ये बाइक फिलहाल सबसे नई है। एच2 एक पावरफुल 998 सीसी की बाइक है। ये बाइक 197 बीएचपी की पावर देती है और महज 2.5 सैकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी कीमत 29 लाख रूपए (एक्स शोरूम, दिल्ली)

Confederate x132 Hellcat

ये बाइक खरीदना हर बाइक लवर का सपना होता है। इसका इंजन 2.163 सीसी का है, जोकि बेहद ताकतवर है। ये बाइक 121 बीएचपी की पावर देती है।

Kawasaki ZX14R Ninja

यूथ में सबसे लोकप्रिय बाइकों में से एक निन्जा का ये मॉडल एक शानदार स्पोर्ट्स बाइक है। ये महज 2.9 सैकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

Harley Davidson Fat Boy

धोनी के पास भी एक हार्ले बाइक। इस क्रूजर बाइक की राइड का मजा दूसरी बाइकों से जरा हट कर है।

Yamaha Thunder Cat


599 सीसी की ये बाइक गजब पावर जनरेट करती है और इसकी टॉप स्पीड भी 240 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस बाइक की गिनती सबसे फास्टेस्ट और कंफर्टेबल बाइकों में की जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो