scriptHonda ने लॉन्च की पावरफुल बाइक CBR650R, मिलते हैं एडवांस फीचर्स और कीमत है इतनी | Honda launches 2022 CBR650R in India at Rs 9.35 Lakh | Patrika News

Honda ने लॉन्च की पावरफुल बाइक CBR650R, मिलते हैं एडवांस फीचर्स और कीमत है इतनी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 25, 2022 04:09:18 pm

Submitted by:

Ashwin Tiwary

Honda CBR650R के लुक और डिज़ाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर बनाते हैं। कंपनी ने इसे मशक्यूलर डिज़ाइन दिया है जिसे आकर्षक फेयरी लाइन से हाईलाइट करने की कोशिश की गई है।

honda_cbr_650r_launch-amp.jpg

Honda CBR650R

होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई अपडेटेड बाइक CBR650R को लॉन्च किया है। मिडलवेट स्पोर्ट्स बाईक कैटेगरी में आने वाली इस बाइक को सीकेडी’ (कम्पलीटली नॉक्ड डाउन) रूट के ज़रिए भारतीय बाज़ार में उपलब्ध कराया जाएगा। आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजी इस बाइक की शुरुआती कीमत 9.35 लाख रुपये तय की गई है, जिसे कंपनी के बिग विंग शोरूम से खरीदा जा सकता है। लॉन्च के साथ ही इस बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।


2022 CBR650R नए ऑरेंज हाइलाइट्स (मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक कलर) और नए स्पोर्टी ग्राफिक्स (ग्रैंड प्रिक्स रेड कलर के साथ) के साथ पेश की गई है। इसके अलावा इस बाइक के लुक और डिज़ाइन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर बनाते हैं। कंपनी ने इसे मशक्यूलर डिज़ाइन दिया है जिसे आकर्षक फेयरी लाइन से हाईलाइट करने की कोशिश की गई है।

यह भी पढें: देश में धूम मचाने आ रही हैं Hyundai की ये पांच कारें, कीमत बस इतनी

कंपनी ने इस बाइक में 649cc की क्षमता का DOHC 16-वॉल्व इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो कि 64 kW की क्षमता का पावर और 57.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 4 सिलिंडर युक्त ये पावरफुल इंजन बाइक की परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाता है। इस इंजन को असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सीबीआर650आर शोआ मोनो-शॉक के साथ शोआ सेपरेट फोर्क फंक्शन बिग पिस्टन (एसएफएफ-बीपी) इनवर्टेड फोर्क्स पर बेस्ड है। डुअल चैनल ABS के साथ पिछले पहिए में सिंगल 240 मिमी
रियर Disk ब्रेक दिया गया है।


CBR650R की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तो, बाइक अभी भी पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, HISS (होंडा इग्निशन सिक्योरिटी सिस्टम), और HSTC (होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल) से लैस है, जो रियर-व्हील स्लिप को रोकने के लिए रियर व्हील पर टॉर्क को अनुकूलित करने के लिए इंजन पावर को एडजस्ट करता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो