script20 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने जमकर खरीदी Honda Shine, परफॉरमेंस में है सबसे आगे | Honda Shine Now more than 2 million customers in Central India | Patrika News

20 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने जमकर खरीदी Honda Shine, परफॉरमेंस में है सबसे आगे

locationनई दिल्लीPublished: Jul 02, 2022 12:05:46 pm

Submitted by:

Bani Kalra

होंडा ने एलान किया है मध्य भारत के राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शाइन बाइक के 20 लाख से ज्यादा ग्राहक बन गये हैं।

honda_shine.jpg

देश की प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा मोटरसाइकल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India) की शाइन (shine) अपने 125 cc सेगमेंट सबसे ज्यादा बिकने वाली और पॉपुलर बाइक है। एक लम्बे से इस बाइक ने अपनी खास जगह बनाई है जो इतने सालों के बाद भी बरकरार है। होंडा ने एलान किया है मध्य भारत के राज्यों- उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शाइन बाइक के 20 लाख से ज्यादा ग्राहक बन गये हैं। कंपनी के मुताबिक लगातार शाइन की बिक्री बढ़ रही है, 10 सालों के अंदर 10 लाख से ज्यादा ग्राहकों ने शाइन को ख़रीदा है। जबकि महज 6 सालों के अंदर 10 लाख नए ग्राहकों ने शाइन को खरीदना पसंद किया और यह सफ़र लगातार बढ़ रहा है। 125 cc बाइक सेगमेंट में 50 प्रतिशत से ज्यादा मार्केट शेयर के साथ देश में अपने नेतृत्व को बरकरार रखते हुए होंडा की शाइन ने हाल ही में भारत में 1 करोड़ उपभोक्ताओं की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

इंजन और पावर

इंजन की बात करें तो होंडा शाइन में 124 cc का 4 स्ट्रोक, SI इंजन लगा है जोकि 7.9 kW की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन अब PGM-FI HET (Honda Eco Technology) से लैस है। इसके अलावा स्मूथ राइड के लिए इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है। बाइक में लगा यह इंजन पहले से ज्यादा दमदार और किफायती हो गया है।

honda_shine_125.jpg

इसके व्हीलबेस को 19mm बढ़ाया, इतना ही नहीं, इसकी सीट को भी 27mm ज्यादा बढ़ा दिया है, जिससे पीछे बैठने वाले को ज्यादा स्पेस मिल जायेगा। इसके अलावा इसके ग्राउंड क्लेरेंस को 5mm ज्यादा किया है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए इस बाइक के फ्रंट में 240mm Disc और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। इस बाइक में 18 इंच के Tubeless टायर्स लगे है। इस बाइक में 10.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। होंडा शाइन का का सीधा मुकाबला बजाज पल्सर 125 और हीरो ग्लैमर 125 जैसी बाइक्स से है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो