जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी नई बाइक CB150R से पर्दा उठाया है। कंपनी ने फिलहाल इस बाइक को थाईलैंड में लॉन्च किया है। थाईलैंड में इसकी कीमत 99,800 थाई बाहत (करीब 1.93 लाख रुपए) है। भारत में यह बाइक कब तक आएगा इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
होंडा की यह बाइक 150SS रेसर कॉन्सेप्ट का प्रॉडक्शन वर्जन है। इसे इस साल मार्च में बैंकॉक मोटर शो में शोकेस किया गया था। इसमें अपसाइड-डाउन फ्रंट सस्पेंशन और एबीएस दिया गया है, वहीं G सेंसर के साथ रेडियल माउंट 4 पॉट क्लिपर भी दिया गया है। साथ ही इसमें फुल-LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, दोनों इंड्स में पेटल **** ब्रेक, 10-स्पोक एलॉय व्हील्स जैसे फीचर दिए गए है।
बेहतर बैलेंस और कण्ट्रोल के लिए इसकी बॉडी फ्रेम और इंजन को बाइक के बीच में प्लेस किया गया है। इस बाइक में 4 वाल्व वाला 150cc का इंजन लगा है। यह 6 स्पीड गियरबॉक्स से लेस है इसके अलावा बाइक में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को भी शामिल किया है।
इसका इंजन यूरो 6 एमिशन नॉर्म्स पर खरा उतरता है। फिलहाल इस मॉडल को थाईलैंड और साउथ ईस्ट एशिया में बेचा जाएगा।