scriptमहिंद्रा ने लॉन्च की नई मोजो UT 300 बाइक, मार्च माह में खरीदने पर होगा 10 हजार रुपए का फायदा! | Mahindra Mojo UT300 Launched In India Priced At Rs 1.49 Lakh | Patrika News

महिंद्रा ने लॉन्च की नई मोजो UT 300 बाइक, मार्च माह में खरीदने पर होगा 10 हजार रुपए का फायदा!

Published: Mar 05, 2018 07:02:13 pm

महिंद्रा टू-व्हीलर्स ने देश में अपनी 2018 मोजो UT 300 बाइक को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 1.49 लाख रुपए है

mahindra mojo
दोपहिया वाहन कंपनी महिंद्रा टू-व्हीलर्स ने देश में अपनी 2018 मोजो UT 300 बाइक को लॉन्च कर दिया है। इस बाइक की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 1.49 लाख रुपए है। कंपनी ने UT 300 मोटरसाइकिल को आॅरिजनल महिंद्रा मोजो के आधार पर तैयार किया है। गौर हो महिंद्रा ने मोजो बाइक को पहली बार 2015 में लॉन्च किया था। नई UT 300 बाइक की कीमत पुरानी वाली मोजो बाइक की तुलना में करीब 20,000 रुपए कम की गई है।
हालांकि कीमत में कटौती करने के साथ ही महिंद्रा टू—व्हीलर्स ने अपनी नई UT 300 बाइक में फीचर्स में कुछ कमी की है। नई मोजो UT 300 में USD फोर्क्स, इलैक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजैक्शन सिस्टम और पिरेली टायर्स नहीं दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक्स में ABS फीचर भी मुहैया नहीं कराया गया है। बता दें कि महिंद्रा टू-व्हीलर इस बाइक को इंट्रोडक्टरी कीमत पर 10,000 रुपए और सस्ता बेच रही है। ये डिस्काउंट बाइक की कीमत के अलावा दिया जाएगा। हालांकि इस डिस्काउंट का लाभ केवल मार्च माह में ही उठाया जा सकता है।
महिंद्रा टू-व्हीलर्स ने मोजो UT 300 में XT 300 की अंडरपिनिंग इस्तेमाल किया है। बाइक में 295cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-वाल्व, सिंगल-सिलेंडर इंजन लगाया गया है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इस बाइक के पावर की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। नई मोजो में महिंद्रा ने कार्बोरेटेड फ्यूल सिस्टम दिया है, वहीं पिछले मॉडल में कंपनी ने मोजो में फ्यूल इंजैक्टेशन सिस्टम लगाया गया था। इसके अलावा कंपनी ने बाइक के अगले व्हील में 320 mm पेटल डिस्क ब्रेक्स के साथ 17-इंच ट्यूबलैस टायर्स और गैस चार्ज्ड मोनोशॉक रियर सस्पेंशन दिया गया है।
महिंद्रा ने मोजो UT 300 बाइक की कीमत भले कम कर दी हो लेकिन फिर भी इस बाइक को टूरिंग फ्रेंडली बनाया गया है जिसमें 21 लीटर का फ्यूल टैंक, अपराइट राइडिंग पोज़िशन और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंट्रोल शामिल है। नई मोजो UT 300 में पिरेली तो नहीं लेकिन एमआरएफ टायर्स दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो