ओकिनावा की तरफ से बयान जारी करके उसके इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमतों में 8,600 रुपये की कमी की बात कही गई है। इस कीमत में कटौती सरकार की फेम 2 सब्सिडी के साथ की जाती है। ओकिनावा के लेड बैटरी आधारित स्कूटरों के दाम में 2,500 से लेकर 4,700 रुपये तक और ली-ऑयन यानी लीथियम आयन बैटरी वाले स्कूटरों की कीमतों में 3,400 रुपये से लेकर 8,600 रुपये तक की कटौती की गई है।