script35km की स्पीड में टूटा Ola Electric Scooter, ICU में पहुंची महिला, आईं गंभीर चोटें | Ola S1 Scooter front suspension breaks at 35 kmph lady rider in ICU | Patrika News

35km की स्पीड में टूटा Ola Electric Scooter, ICU में पहुंची महिला, आईं गंभीर चोटें

locationनई दिल्लीPublished: Jan 25, 2023 09:32:21 am

Submitted by:

Bani Kalra

21 जनवरी को हुए एक हादसे में एक महिला Ola Electric Scooter की वजह से ICU में हैं, क्योंकि स्कूटर चलाते समय, उसका फ्रंट सस्पेंशन टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया है।इ स हादसे की जानकारी उनके पति ने सोशल मीडिया पर दी थी, लेकिन पोस्ट पर अभी तक Ola Electric की तरफ से कोई रिस्पोंस नहीं आया है।

ola_s1_pro.jpg

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में बिक्री काफी अच्छी है, लेकिन जब से यह भारत में लॉन्च हुआ है तभी से इसमें कई दिक्कतों का सामना भी ग्राहकों को करना पड़ा है। आग लगने से लेकर टूट जाने की खबरें लगातार सामने आई हैं। इसी स्कूटर से जुड़ा एक और गंभीर मामला सामने आया है। इस बार ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट सस्पेंशन के टूटने की की घटना न सिर्फ हैरान करती है, बल्कि इस बात पर भी सोचने को मजबूर करती है कि आखिर एक कंपनी इतनी खराब क्वालिटी दे कर लोगों की जान के साथ खेल रही है।

आपको बता दें कि 21 जनवरी को हुए एक हादसे में एक महिला Ola Electric Scooter की वजह से ICU में हैं, क्योंकि स्कूटर चलाते समय, उसका फ्रंट सस्पेंशन टूट गया और आगे का पहिया अलग हो गया है।इ स हादसे की जानकारी उनके पति ने सोशल मीडिया पर दी थी, लेकिन पोस्ट पर अभी तक Ola Electric की तरफ से कोई रिस्पोंस नहीं आया है।

इस तरह की घटनाएं पहले भी देखने को मिल चुकी हैं लेकिन अफ़सोस इस अबत का है कि कंपनी की तरफ से इस पर कोई काम नहीं किया गया है, अगर किया होता और क्वालिटी पर ध्यान दिया होता तो शायद ऐसी घटना फिर न देखने को मिलती। पीड़िता के पति समकित परमार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार , उनकी वाइफ (Wife) रात करीब 9.15 बजे Ola S1 Pro चला रही थीं, जिसकी रफ़्तार करीब 35kmph रही थी। इस दौरान अचानक, आगे का पहिया अलग हो गया और वह स्कूटर के सामने गिर पडीं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इससे वह ICU में पहुंच गई।

https://twitter.com/OlaElectric?ref_src=twsrc%5Etfw

परमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में Ola Electric को टैग किया है। हालांकि, Ola की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 जनवरी को फर्म ने दुर्घटना की जांच करने और स्कूटर लेने के लिए एक टीम भेजी थी। उन्होंने परमार से यह भी कहा कि वे स्कूटर रिप्लेस कर देंगे पर परमार ने इस ऑफर को मना कर दिया और स्कूटर की कीमत वापस करने पर जोर दिया।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो