Published: Feb 11, 2023 03:03:43 pm
Bani Kalra
रॉयल एनफील्ड अपनी इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को इस साल लॉन्च करने की तैयारी है और इन दोनों में आपको एलाय व्हील्स मिलेंगे। इन दोनों ही बाइक्स को इस साल मार्च के अंत तक बाजार में लॉन्च किया जा सकता है।
देश में अब एलाय व्हील्स वाली बाइक्स को ही पसंद किया जा रहा है। एलाय व्हील्स से बाइक का रखरखाव आसान तो होता ही है साथ ही बाइक का लुक भी काफी बेहतर नज़र आता है। आज के समय में लगभग सभी बाइक्स कपनियां स्पोक व्हील्स की जगह एलाय व्हील्स के साथ मॉडल पेश कर रही हैं लेकिन रॉयल एनफील्ड की बाइक्स में अभी भी एलाय व्हील्स देखने को नहीं मिलते, लेकिन समय की मांग को देखते हुए कंपनी बाइक्स में एलाय व्हील्स देना शुरू कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉयल एनफील्ड अपनी इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 को इस साल लॉन्च करने की तैयारी है और इन दोनों में आपको एलाय व्हील्स मिलेंगे। इन दोनों ही बाइक्स को इस साल मार्च के अंत तक बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।