scriptभारत में संपन्न हुए इंडिया बाइक वीक में इन 5 लग्जरी बाइक्स ने बिखेरा जलवा | These 5 luxury bikes introduce in India Bike Week 2017 | Patrika News

भारत में संपन्न हुए इंडिया बाइक वीक में इन 5 लग्जरी बाइक्स ने बिखेरा जलवा

Published: Dec 01, 2017 08:59:45 am

भारत में 24 से 25 नवंबर 2017 को गोवा शहर में आयोजित हुए इंडिया बाइक वीक में देश विदेश की जानी मानी दोपहिया वाहन कंपनियों अपनी नई बाइक्स से पर्दा उठाया

India Bike Week 2017
भारत में 24 से 25 नवंबर 2017 को गोवा शहर में आयोजित हुए इंडिया बाइक वीक में देश विदेश की जानी मानी दोपहिया वाहन कंपनियों अपनी नई बाइक्स से पर्दा उठाया है। इसमें ट्रायम्फ, बीएमडब्ल्यू, इंडियन मोटरसाइकिल और हार्ले डेविडसन शामिल है। अमरीकी टू—व्हीलर कंपनी इंडियन मोटरसाइकल ने भारत में आयोजित हुए इंडिया बाइक वीक 2017 में अपनी नई 2018 इंडियन स्काउट बॉबर बाइक भारत में लॉन्च कर दिया है।
इस बाइक की दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 12.99 लाख रुपए रखी गई है। यह बाइक पांच कलर आॅप्शन – थंडर ब्‍लैक, स्‍टार सि‍ल्‍वर स्‍मोक, ब्रोंज स्‍मोक, डंडि‍यन मोटरसाइकि‍ल रेड और थंडर ब्‍लैक स्‍मोक में उपलब्ध होगी।नई इंडियन स्कॉउट बॉबर बाइक में 1133cc का वी ट्विन इंजन लगाया गया है जो कि 100 बीएचपी का पावर और 97.7 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है।
BMW 1600 B बाइक: BMW मोटोरेड ने इंडियन बाइक वीक में भाग लेते हुए अपनी लग्जरी और महंगी बाइक 1600 B को लॉन्च किया है। बता दें यह एक टूरिंग बाइक है जो कि BMW के 1600 GLT पर बेस्ड है। 1600 GLT की तुलना में नई बाइक में छोटा विंडस्क्रीन लगाया गया है जो इलैक्ट्रॉनिक अडजस्टेबल है। इस बाइक में 1649cc का इन-लाइन 6-सिलेंडर इंजन लगाया है जो 160 bhp पावर और 175 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह पूरी तरह निर्यात की गई बाइक है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 29 लाख रुपए है।
BMW R NineT racer बाइक: BMW 1600 B बाइक के अलावा इस शो में कंपनी एक और महंगी बाइक को अनवील किया था। यह बाइक R NineT Racer नाम से आई है। कीमत के मामले ये बाइक अच्छी—अच्छी लग्जरी कार्स को टक्कर देती है। BMW R NineT racer की कीमत (एक्स-शोरूम) 17.30 लाख रुपए निर्धारित की गई है। R NineT Racer इससे पहले आई R NineT स्‍ट्रीट बाइक का अगला वर्जन है।
Triumph Bonneville Speedmaster: इस शो में ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स ने अपनी दमदार बाइक ट्रायम्फ बॉनेविल स्पीडमास्टर को पेश की है। बताया जा रहा है यह बाइक अगले साल अप्रेल तक आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च हो जाएगी। इसकी अनुमानित एक्सशोरूम कीमत 11 लाख रुपए हो सकती है। बता दें Bonneville Speedmaster ट्रायम्फ की बॉनेविल बॉबर बाइक पर बेस्ड है। ट्रायम्फ की इस बाइक में बॉनेविल बॉबर और बॉनेविल टी120 बाइक वाला ही 1200सीसी पैरेलल ट्विन इंजन लगाया गया है।
Harley Davidson Street 750 Flat Tracker : हार्ले-डेविडसन इंडिया ने इंडिया बाइक वीक 2017 में अपनी 2018 सॉफटेल रेन्ज शोकेस की है जो दो महीने पहले ही लॉन्च की गई थी। इसके साथ ही कंपनी ने फ्लैट ट्रैक रेसर से भी पर्दा हटाया जो हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट 750 पर आधारित है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो