कीमत और उपलब्धता
TVS ने नए NTORQ 125 XT की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 1,02,823 लाख रुपये रखी है, यह स्कूटर कंपनी का सबसे महंगा स्कूटर है। आप इसे Neon Green कलर में खरीद सकते हैं। नया वेरिएंट Disc ब्रेक में उपलब्ध होगा। नए मॉडल को हाई टेक फीचर्स के साथ उतारा गया है। इसमें वॉयस असिस्ट फीचर भी दिया गया है जो सीधे वॉयस कमांड स्वीकार कर सकता है। स्कूटर साइलेंट, स्मूद और बेहतर स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ TVS IntelliGO टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके साथ ही इसमें हल्के, स्पोर्टियर व्हीलर दिए गए है जिससे बेहतर परफॉरमेंस मिलती है और पेट्रोल की भी बचत होती है।
फर्स्ट इन-क्लॉस फीचर्स
TVS NTORQ 125 XT में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इस स्कूटर में आपको फूड डिलीवरी स्टेटस को ट्रैक करने की सुविधा भी मिलती है। इस तरह का फीचर पहली बार किसी स्कूटर में आया है। इसके अलावा यह स्कूटर ट्रैफिक टाइम स्लाइडर स्क्रीन के साथ आता है जो आपको क्रिकेट और फुटबॉल स्कोर की जानकारी देता है। इसमें आप एक ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार करते हुए लाइव AQI, न्यूज और बहुत कुछ देख सकते है।