scriptYamaha ने लॉन्च किया हाइब्रिड स्कूटर Fazzio, मिलते हैं ये ख़ास एडवांस फीचर्स और कीमत है इतनी | Yamaha Fazzio Hybrid Scooter Launched Price features mileage | Patrika News

Yamaha ने लॉन्च किया हाइब्रिड स्कूटर Fazzio, मिलते हैं ये ख़ास एडवांस फीचर्स और कीमत है इतनी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 26, 2022 05:59:52 pm

Submitted by:

Ashwin Tiwary

Yamaha Fazzio हाइब्रिड स्कूटर में कंपनी ने फोन चार्जिंग सॉकेट, फुली LED हेडलाइट्स, डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL’s) कीलेस लॉक/अनलॉक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए हैं। इसमें स्मार्ट की (चाबी) भी मिलती है, जो कि रिमोट की तरह काम करता है।

yamaha_fazzio_hybrid_scooter.jpg

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए नई Fazzio 125 हाइब्रिड स्कूटर को लॉन्च किया है। इस स्कूटर में हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो कि इसे रेगुलर मॉडलों से बिलकुल अलग बनाता है। इसी तकनीक का इस्तेमाल कंपनी ने हाल ही में इंडियन मार्केट में पेश की गई Fascino और Ray ZR स्कूटरों में भी किया था। कंपनी ने नई फेजियो हाइब्रिड स्कूटर को इंडोनेशियाई मार्केट में पेश किया गया है।

आकर्षक लुक और दमदार इंजन क्षमता से सजे इस स्कूटर की कीमत 21.7 मिलियन इंडोनेशियाई रुपिया तय की गई है, जो कि भारतीय मुद्रा के अनुसार तकरीबन 1,12,000 रुपये के आस-पास होगी। इस स्कूटर को कुल दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिसमें नियो और लक्स शामिल है। Neo कुल चार रंगों में आता है और Lux केवल दो वेरिएंट्स में ही आता है। हालांकि कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है कि इसे भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा या नहीं।

यह भी पढें: आनंद महिंद्रा ने पूरा किया वादा, जुगाड़ जीप बनाने वाले शख्स को बदले में दी नई Bolero

Yamaha Fazzio में कंपनी ने 124.86cc की क्षमता का सिंगल सिलिंडर युक्त इंजन दिया है जो कि ब्लू कोर हाइब्रिड तकनीक से लैस है। ये इंजन 8.3 bhp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की ख़ास बात ये है कि इसके इंजन को CVT ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस किया गया है।

yamaha_fazzio_hybrid_scooter_launch.jpg


इस स्कूटर में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है जो कि ब्लूटूथ कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें Y-Connect ऐप जैसे फीचर्स को भी शामिल किया गया है। इसमें फोन चार्जिंग सॉकेट, फुली LED हेडलाइट्स, डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL’s) कीलेस लॉक/अनलॉक सिस्टम जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

यह भी पढें: देश में धूम मचाने आ रही हैं Hyundai की ये पांच कारें, कीमत बस इतनी

इसमें पेट्रोल इंजन के साथ ही स्मार्ट मोटर जेनरेटअर तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के अनुसार यह तकनीक शुरुआती कुछ सेकंड के लिए टॉर्क डिलीवरी को बढ़ावा देने में मदद करती है और स्कूटर की रेंज को बढ़ाती है। इस प्रकार स्कूटर का माइलेज रेगुलर स्कूटर के मुकाबले ज्यादा बेहतर हो जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो