script2018 इंडियन स्काउट बॉबर बाइक 24 नवंबर को भारत में होगी लॉन्च, इन बाइक्स से होगा मुकाबला | 2018 India Scout Bobber to launch in india on November 24 | Patrika News

2018 इंडियन स्काउट बॉबर बाइक 24 नवंबर को भारत में होगी लॉन्च, इन बाइक्स से होगा मुकाबला

Published: Nov 18, 2017 04:53:53 pm

भारत में इस मोटरसाइकिल की अडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। आप इस बाइक को 50,000 रुपए की राशि जमा करवाकर बुक करवा सकते हैं।

Indian Scout Bobber
अमरीकी टू—व्हीलर कंपनी इंडियन मोटरसाइकल ने अपनी नई 2018 इंडियन स्काउट बॉबर बाइक की लॉन्चिग डेट तय कर दी है। यह बाइक भारत में इस माह में 24 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है। आपको बता दें इंडियन मोटरसाइकल ने इस साल जुलाई माह में इस बाइक से पहली बार पर्दा उठाया था।
अमरीकी कंपनी ने भारत में इस मोटरसाइकिल की अडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। आप इस बाइक को 50,000 रुपए की राशि जमा करवाकर बुक करवा सकते हैं। कंपनी ने अभी इस बाइक आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है लेकिन इसकी अनुमानित एक्सशोरूम कीमत 16 लाख रुपए के आसपास आंकी जा रही है। भारत में इसकी तुलना रॉयल एनफील्ड की बुलेट मोटरसाइकिल से की जा रही है।

इस बाइक में एक छोटी मोटी कार के बराबर क्षमता का इंजन लगा है। नई इंडियन स्कॉउट बॉबर बाइक में 1,131 cc का वी ट्विन इंजन लगाया गया है जो कि 100 बीएचपी का पावर और 97.7 न्यूटन मीटर का मैक्सिमम टॉर्क जेनरेट करता है। इसके इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इस बाइक में स्टैंडर्ड सोलो सीट दी गई है। यह बाइक पॉच कलर आॅप्शन (Thunder Black, Star Silver Smoke, Bronze Smoke, Indian Motorcycle Red और Thunder Black Smoke) के साथ मार्केट में आएगी।
ऐसा बताया जा रहा है कि 2018 Indian Scout Bobber बाइक शानदार लेदर फिनिश सीट से लैस होगी। यह भारत में दूसरी स्काउट बॉबर बाइक होगी। पहली बाइक का नाम ट्रायम्फ बॉबर था। स्काउट बॉबर में बार एंड मिरर्स और फ्यूल टैंक पर नया बैज दिया गया है। भारत में लॉन्च होने पर इसका मुकाबला ट्रायम्फ बॉबर और हार्ली डेविडसन फोर्टी एट से होगा। इस बाइक की राइडिंग पोजिशन इंडियन स्काउट से अलग है। रियर सस्पेंशन को ड्रॉप किया गया है लेकिन सीट की हाइट को बढ़ाया गया है। इसका फ्रंट सस्पेंशन भी नया है।टुअरिंग में आसानी के लिए इंडियन मोटरसाइकल इस बाइक के साथ अक्सेसरीज़ आॅफर कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो