तबलीगी मरकज से जुड़ा 16 साल का युवक कोरोना पॉजीटिव
बिलासपुरPublished: Apr 04, 2020 03:58:54 pm
साथ में रहते थे 29 लोग
coronavirus: Pay attention to doctor’s advice to avoid corona
कोरबा. कोरबा में कोरोना का दूसरा पॉजीटिव मरीज मिला। इसकी उम्र 16 है और यह तबलीगी मरकज से जुड़ा हुआ है। रिपोर्ट पॉजीटिव आते ही प्रशासन ने युवक को रायपुर एम्स भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोरबा में लगातार दूसरा कोराना पॉजीटिव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद कटघोरा के एक मस्जिद का है। बताया जाता है कि हाल ही में कुछ लोग महाराष्ट्र से आकर इस मस्जिद में रहते हैं। मस्जिद में कुल 29 लोग रह रहे हैं। इस बीच एक युवक की तबीयत खराब हो गई। सर्दी, खांसी व बुखार की शिकायत पर युवक का सेंपल एम्स रायपुर भेजा गया था। शनिवार सुबह एम्स ने युवक के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की। इसके बाद प्रशासन मेें हड़कंप मच गया है। बाक्स 29 लोग एक ही साथ मस्जिद में बताया जाता है कि कटघोरा के इस मस्जिद में 29 लोग 21 मार्च से एक ही साथ रह रहे हैं। प्रशासन ने इनको क्वारेंटाइन किया हुआ है। सूत्र बताते हैं कि मस्जिद में ये लोग एक ही साथ रहते हैं। भोजन भी एक साथ करते हैं। आशंका है कि कुछ और लोग कोरोना पीडि़त हो सकते हैं। उन पर प्रशासन की नजर है।