script12 दिन में 10 दिन बढ़े दाम, 1 सितंबर को 79.65 था, 12वें दिन पहुंचा 81.82 | 10 days increase in 12 days | Patrika News

12 दिन में 10 दिन बढ़े दाम, 1 सितंबर को 79.65 था, 12वें दिन पहुंचा 81.82

locationबिलासपुरPublished: Sep 13, 2018 03:39:42 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

लगातार हो रही इस मूल्य वृद्धि से अन्य उत्पादों पर भ्भी सीधा प्रभाव पड़ रहा है।

petrol

12 दिन में 10 दिन बढ़े दाम, 1 सितंबर को 79.65 था, 12वें दिन पहुंचा 81.82

बिलासपुर. सितंबर के 12 दिन में 10 दिन तक लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े। जो पेट्रोल 1 सितंबर को 79.65 रुपए था, वह 12 सितंबर को 81.82 रुपए तक पहुंच गया। यानी सितंबर के बारह दिनों में पेट्रोल के दाम 2.17 रुपए बढ़ गए। जबकि डीजल के मूल्य में 2.75 रुपए की वृद्धि कर दी गई। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर देशभर में हल्ला मचा हुआ है।

आम नागरिक से लेकर हर वर्ग और व्यापारी तक इससे परेशान हैं। लगातार हो रही इस मूल्य वृद्धि से अन्य उत्पादों पर भ्भी सीधा प्रभाव पड़ रहा है। ट्रांसपोर्टिंग का खर्च बढऩे से लगातार अन्य वस्तुएं महंगी हो रही हैं। सत्ता पक्ष को छोड़कर विपक्षी दल व अन्य लोग लगातार इसके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, लेकिन कीमत नियंत्रित नहीं हो पा रही। इसे लेकर 10 सितंबर को कांग्रेस ने भारत बंद तक का आह्वान किया था। इसे अन्य दलों व व्यापारिक संगठनों ने भी समर्थन दिया। माना जा रहा था, कि इसके बाद केंद्र सीधे दखल देकर जल्द ही राहत की घोषणा करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ा दिए गए। 10 सितंबर को 81.68 रुपए बिकने वाला पेट्रोल 12 सितंबर को 81.82 रुपए में बिक रहा। वहीं डीजल 79.21 से बढ़कर 79.36 पहुंच गया। इसी तरह पाई-पाई बढ़कर पेट्रोल-डीजल की कीमत विस्फोटक स्थिति तक पहुंची है।

इस माह सिर्फ 2 दिन स्थिर रहे दाम : इस माह सिर्फ 2 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम (80.29 रुपए व 77.62 रुपए) स्थिर रहे। इनमें एक दिन 5 सितंबर का था। जबकि दूसरा दिन 12 सितंबर रहा, जब कीमत स्थिर रही।
बुधवार को दाम स्थिर रहा : हड़ताल के अगले ही मंगलवार को फिर से पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ी। हालांकि शहर में बुधवार को कीमत स्थिर रही। तेल कंपनियों ने बुधवार को डीजल प्रति लीटर 79 रुपए 36 पैसे मूल्य रखा था। जबकि पेट्रोल प्रति लीटर 81 रुपए 82 पैसे में बेचा गया। वहीं पॉवर पेट्रोल प्रति लीटर 83 रुपए 63 पैसे में बेचा गया।

राजनीति दलों का हो-हल्ला शांत : पेट्रोल-डीजल के मूल्य को लेकर अब राजनीतिक दलों का हल्ला भी शांत होता दिख रहा है। इससे पहले गांव, कस्बों से लेकर महानगरों तक पेट्रोल, डीजल के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि को लेकर राजनीतिक दलों में घमासान मचा हुआ था। राजनीतिक पार्टियों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच सोमवार को भारत बंद किया था। लेकिन इससे सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो