scriptबीते 24 घन्टो में 10 संक्रमित मरीजो ने तोड़ा दम, जिले में अबतक 53 लोगों की मौत | 10 infected patients died in last 24 hours in bilaspur | Patrika News

बीते 24 घन्टो में 10 संक्रमित मरीजो ने तोड़ा दम, जिले में अबतक 53 लोगों की मौत

locationबिलासपुरPublished: Sep 06, 2020 04:57:10 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

जिसकी शुक्रवार को तबीयत बिगडऩे पर सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसी तरह कुदुदंड निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और तेलीपारा निवासी 59 वर्षीय वुक्त को शुक्रवार को सिम्स में गंभीर हालत में एडमिट कराया गया था। जिनकी मौत शनिवार को हो गई है।

बीते 24 घन्टो में 10 संक्रमित मरीजो ने तोड़ा दम, जिले में अबतक 53 लोगों की मौत

बीते 24 घन्टो में 10 संक्रमित मरीजो ने तोड़ा दम, जिले में अबतक 53 लोगों की मौत

बिलासपुर. संक्रमित मरीजो की मौत होने की गति अब बढ़ते क्रम में है। क्योंकि जिले में कोरोना से मारने वाले मरीजो की औसतन संख्या में असामान्य वृद्धि हो रही है। बीते 24 घन्टो में 10 संक्रमित मरीजो ने दम तोड़ा है। जिसके बाद अब जिले में संक्रमित मरीजो के मौत का आकड़ा 53 तक पहुँच चुका है। शनिवार को भी जिले में 5 मरीजो की मौत अलग अलग हॉस्पिटल में हुई है। जिनमे तीन मरीजो की मौत सिम्स हॉस्पिटल में हुई है।

जिनमे संबलपुरी सकरी निवासी 76 बुजुर्ग शामिल है। जिसकी शुक्रवार को तबीयत बिगडऩे पर सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसी तरह कुदुदंड निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और तेलीपारा निवासी 59 वर्षीय वुक्त को शुक्रवार को सिम्स में गंभीर हालत में एडमिट कराया गया था। जिनकी मौत शनिवार को हो गई है। इन तीन मौतों के अलावा शहर के कोविड अस्पताल में सुबह 5.30 बजे 55 वर्षीय पुरुष ने दम तोड़ा है।

जो रूखमणी पैलेस गुलाब नगर मोपका में रहता था। जिसे 2 सितंबर को कोविड हॉस्पिटल में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एडमिट कराया गया था। इसके अलावा अपोलो में शुक्रवार को 77 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। चांटापारा में रहने वाले बुजुर्ग का अंतिम संस्कार शनिवार को तोरवा मुक्तिधाम में कर दिया है। इधर महादेव अस्पताल में 55 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। नवागढ़ बेमेतरा निवासी पुरुष को महादेव अस्पताल में भर्ती किया गया।

जहंा उनकी मौत हो गई। एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई है। आरटीपीसी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही चोरभट्ठी सकरी निवासी 30 वर्षीय पुरुष की तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे सिम्स ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। सिम्स के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे ब्रॉड डेड बताया। इसके बाद शव की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया। एंटिजन जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं ट्रू नेट रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

तोरवा के बाद राजकिशोर नगर में भी संक्रमितों का दाह संस्कार का विरोध

कोरोना से संक्रमित मरीजो की मौत दिनों दिन बढ़ती जा रही है। तोरवा मुक्तिधाम में संक्रमितों के शव का दाह संस्कार का विरोध किया जा रहा है। शनिवार को क्षेत्र के लोगों ने फिर से विरोध किया जिसके कारण राजकिशोर के मुक्तिधाम में कुल 8 मृत संक्रमित मरीजो का दाह संस्कार किया गया है। राजकिशोर नगर के लोग इसका विरोध किया लेकिन मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के समझाइश के बाद मामला शांत हो सका।

ट्रेंडिंग वीडियो