scriptप्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यहां हरे भरे 1300 पेड़ों की ली जाएगी बलि | 1300 trees will be cut for highway construction in Bilaspur Chhattisga | Patrika News

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यहां हरे भरे 1300 पेड़ों की ली जाएगी बलि

locationबिलासपुरPublished: Jun 12, 2019 12:17:56 pm

Submitted by:

Murari Soni

शुरु हुआ सकरी-मुंगेली एनएच (NH)का निर्माण कार्य, 30 किमी की सड़क के लिए 13 सौ वृक्ष (TREES CUT)काटे जाएंगे

1300 trees will be cut for highway construction

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यहां हरे भरे 1300 पेड़ों की ली जाएगी बलि

बिलासपुर. सकरी से मुंगेली (MUNGELI)तक 30.8 किलोमीटर(38KM) का राष्ट्रीय राजमार्ग(NH) 130 ए बनाया जाएगा। इसके लिए इस मार्ग पर पडऩे वाले लगभग 13 सौ वृक्षों (TREES)को काटा (CUT)जाएगा। सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसकी लागत 188 करोड़ रुपए है। 18 माह में सड़क बनकर तैयार होगी। सकरी से मुंगेली तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तारीकरण किया जाएगा। जिला स्तर पर इसकी प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रस्ताव राज्य मुख्यालय भेजा गया था। इसकी अनुमति मिल गई है। अनुमति मिलने के बाद ठेका कंपनी ने इस मार्ग पर मिट्टी खुदाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके साथ ही सड़क निर्माण के बीच आने वाले पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है।
13 सौ पेड़ काटे जाएंगे
इस सड़क निर्माण के दौरान 30.8 किलोमीटर में लगभग 13 सौ पेड़ आ रहे है। इसे चिन्हिाकित किया गया है। इन सभी वृक्षों को काटा जाएगा। यह कार्य शुरू हो गया है। जिन वृक्षोंं को काटा जाएगा इनमें गुलमोहर, बबूल, कहुआ आदि प्रजाति के पेड़ शामिल है।

188 करोड़ की लागत
सकरी से मुंगेली तक 30.8 किमी. तक के सड़क निर्माण की लागत वर्तमान में 188 करोड़ 80 लाख रुपए है। इसके निर्माण की अवधि 18 माह निर्धारित की गई है।
अनुमति मिली, कार्य शुरू
–सकरी से मुंगेली तक एनएच सड़क निर्माण की अनुमति मिल गई। मिट्टी खुदाई का कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क निर्माण के दौरान 13 सौ पेड़ काटे जाएंगे। 188 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनेगी। 18 माह लगेंगे।
केआर गंगेश्री, एसडीओ, एनएच, बिलासपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो