scriptभीषण गर्मी में ट्रेक्टर-ट्राली में बैठकर कार्यक्रम से लौट रहे थे दर्जनों ग्रामीण, कि तभी पलट गया वाहन, मच गई चीख-पुकार | 19 people injured in road accident | Patrika News

भीषण गर्मी में ट्रेक्टर-ट्राली में बैठकर कार्यक्रम से लौट रहे थे दर्जनों ग्रामीण, कि तभी पलट गया वाहन, मच गई चीख-पुकार

locationबिलासपुरPublished: May 16, 2019 12:26:51 pm

Submitted by:

Murari Soni

ट्रैक्टर की ट्रॉली पलटने से 19 ग्रामीण हुए घायल, घायलों में महिलाएं भी शामिल

19 people injured in road accident

भीषण गर्मी में ट्रेक्टर-ट्राली में बैठकर कार्यक्रम से लौट रहे थे दर्जनों ग्रामीण, कि तभी पलट गया वाहन, मच गई चीख-पुकार

बिलासपुर.़ गौरेला थानांतर्गत ग्राम कुर्रीपारा बाइपास रोड पर बुधवार शाम छ_ी कार्यक्रम से लौट रहे 19 लोगों से भरी ट्रैक्टर की ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में ट्रॉली में बैठे सभी घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरेला में उपचार चल रहा है। गौरेला पुलिस के अनुसार मरवाही थानांतर्गत ग्राम चचेड़ी में रहने वाली वनस्पति बाई का विवाह गौरेला थानांतर्गत ग्राम अंजनी में 2 वर्ष पूर्व हुआ था। वनस्पति बाई का बेटा पैदा होने पर 14 मई को गांव में छटठी कार्यक्रम था। ग्राम चचेड़ी में रहने वाली वनस्पति के परिजन और रिश्तेदार ट्रैक्टर से 14 मई को ग्राम अंजनी गए थे। कार्यक्रम के बाद 15 मई को शाम 4 बजे सभी ट्रैक्टर में से ग्राम चचेड़ी वापस लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम कुर्रीपारा बाइपास रोड पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई। दुर्घटना में सभी घायल हो गए। घायलों को संजीवनी 108 और डॉयल 112 से पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गौरेला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा, जहां सभी का उपचार चल रहा है।
ये हुए घायल
1. मोहनी पिता मोहन सिंह रघुवंशी
2. रेवती पिता मोहन सिंह रघुवंशी
3. गोमती पिता मोहन रघुवंशी
4. सुनील भैना पिता स्वरूप सिंह
5. सेमवती पिता बृजलाल रघुवंशी
6. बॉबी पिता मनोहर सिंह
7. समरसिता पिता लखन सिंह रघुवंशी
8. सोनकुंवर पति कमल प्रसाद भैना
9.मंघेली लोधान पति फूल सिंह
10. समुंदिया बाई पति नंदलाल रघुवंशी
11. रोहिनी बाई अमरेस पति छविलाल
12. राम सिंह पिता भैयालाल
13. राम बसिया बाई पति राम प्रसाद भैना
14. बालवीर भैना पिता रामप्रताप
15. बुद्धी बाई बृजलाल रघुवंशी
16. चन्द्रवती पति महिपाल भैना
17. लीलाबाई पति बिउना भैना
18. प्रेम सिंह पिता बृजलाल
19. सरिता भैना पति महेन्द्र
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो