scriptनगर निगम चुनाव के पहले जान लो शहर में कितने हैं मतदाता, महिला-पुरुष और युवाओं की संख्या | 4,52,949 voters in 70 wards of Municipal Corporation of Bilaspur | Patrika News

नगर निगम चुनाव के पहले जान लो शहर में कितने हैं मतदाता, महिला-पुरुष और युवाओं की संख्या

locationबिलासपुरPublished: Oct 23, 2019 11:03:56 am

Submitted by:

GANESH VISHWAKARMA

बिलासपुर नगर निगम के 70 वार्डों में 4,52,949 मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया

increase in female voters in jodhpur

वोटर, पार्षद व महपौर में महिलाओं का होगा राज, पांच साल में पुरुषों की तुलना में 30 हजार महिला मतदाता बढ़ीं

बिलासपुर . बिलासपुर नगर निगम के अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। निगम के 70 वार्डों में 4 लाख 52 हजार 949 मतदाता है। शहर के तीन वार्ड ऐसे है,जहां मतदाताओं की संख्या दस हजार से अधिक है। वहीं तीन अन्य वार्डों में चार हजार से कम मतदाता है। नगर निगम में 47 थर्ड जेंडर मतदाता है।
बिलासपुर नगर निगम की सीमा का पुनर्गठन करने के बाद निगम के वार्डों की संख्या बढ़ाई गई है। नए परिसीमन में नगर पालिका तिफरा , नगर पंचायत सिरगिट्टी , नगर पंचायत सकरी को शामिल किया गया । इसके साथ ही 15 ग्राम पंचायतों को नगर निगम की सीमा में शामिल किया गया है। नए परिसीमन और दावा-आपत्ति के बाद नगर निगम के मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन सोमवार को किया गया ।
पुरुष-महिला में 3909 का अंतर
नगर निगम की मतदाता सूची में पुरुष और महिला मतदाताओं के बीच सिर्फ 3909 मतदाताओं का अंतर है। नगर निगम में पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,28,429 है। वहीं महिला मतदाताओं की तादाद 2,24,520 है।

47 थर्ड जेंडर 26 वार्डों में

निगम के 26 वार्डों में 47 थर्ड जेंडर मतदाता है। इन वार्डों में इनकी संख्या ज्यादातर एक दो है। वार्ड क्रमांक 54 भक्त माता कर्मा नगर में सबसे अधिक 6 थर्ड जेंडर मतदाता है।

10 हजार से अधिक मतदाता वाले वार्ड
निगम के ऐसे वार्ड जहां मतदाताओं की संख्या दस हजार से अधिक है। वार्ड क्रमांक 34 संत रविदास नगर में 11,226 मतदाता है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 45 शहीद हेमू कालानी नगर में 10,636 मतदाता , वार्ड क्रमांक 52 रविंद्रनाथ टैगोर नगर में 10,224 मतदाता एवं वार्ड क्रमांक 70 त्रिपुर सुंदरी नगर में 10,536 मतदाता है।

4 हजार तक मतदाता वाले वार्ड

निगम के चार हजार तक मतदाता वाले वार्डों की संख्या 6 है। इनमें वार्ड क्रमांक 1 बजरंग नगर में 3950 मतदाता है। इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 22 डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर में 3927 मतदाता , वार्ड क्रमांक 33 गांधीन नगर में 3740 मतदाता है। वार्ड क्रमांक 48 बिसाहू दास महंत नगर में 3505 मतदाता , वार्ड क्रमांक 53 कमला नेहरू नगर में 3613 मतदाता एवं वार्ड क्रमांक 55 माता परमेश्वरी नगर में 3838 मतदाता है।

नगर निगम में 4.52 लाख मतदाता
बिलासपुर नगर निगम में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया है। इसमें महिला व पुरुष मतदाताओं की संख्या 4,52,949 मतदाता 70 वार्डों में है। इसमें 47 थर्ड जेंडर भी शामिल है।
देवेंद्र पटेल, एसडीएम व रजिस्ट्रीकरण अधिकारी,नगर निगम,बिलासपुर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो