scriptझाड़ फूंक से उपचार करने का झांसा देकर 50 हजार वसूला, फिर कैंसर पीडि़ता से किया दुष्कर्म का प्रयास | 50 thousand rupees recovering from treatment | Patrika News
बिलासपुर

झाड़ फूंक से उपचार करने का झांसा देकर 50 हजार वसूला, फिर कैंसर पीडि़ता से किया दुष्कर्म का प्रयास

परिजन उसका लगातार अस्पताल में उपचार करा रहे थे।

बिलासपुरJan 24, 2019 / 11:52 am

Amil Shrivas

sarkanda thana

झाड़ फूंक से उपचार करने का झांसा देकर 50 हजार वसूला, फिर कैंसर पीडि़ता से किया दुष्कर्म का प्रयास

बिलासपुर. शहर में रहने वाली एक कैंसर पीडि़ता युवती को झाडफ़ूक से उपचार करने का झांसा देकर युवक ने 50 हजार रुपए हड़प लिया। इलाज के नाम पर उसने पीडि़ता से दुष्कर्म का प्रयास किया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। सरकंडा पुलिस के अनुसार शहर में रहने वाली 25 वर्षीय एक युवती कैंसर बीमारी से पीडि़त है। परिजन उसका लगातार अस्पताल में उपचार करा रहे थे।
अपोलो अस्पताल में 15 जनवरी को युवती के पिता की मुलाकात तालापारा निवासी हाशमी मुसलमान नाम के युवक से हुई थी। युवती के पिता ने युवती की बीमारी के संबंध में उससे चर्चा की थी। हाशमी मुसलमान ने उन्हें झाडफ़ूंक करने की जानकारी देते हुए बताया कि युवती का वह इलाज कर बीमारी से छुटकारा दिला देगा। उसने परिजनों ने 50 हजार रुपए उपचार में खर्च आने की जानकारी दी। परिजन उपचार के लिए राजी होकर उसे उसे 50 हजार रुपए दे दिये। हाशमी युवती के घर आता था और युवती के साथ एक कमरे में अकेले कई घंटों तक रहता था। उसने कई बार युवती से दुष्कर्म का प्रयास भी किया।
15 से 19 जनवरी तक युवती से अश्लील हरकतें करता रहा। युवती ने परिजनों ने इसकी जानकारी दी। परिजनों ने उससे पैसे लेने और युवती से अश्लील हरकत करने की बात कही तो हाशिम परिजन और युवती को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया था। बुधवार को पीडि़ता ने शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 384, 420, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Home / Bilaspur / झाड़ फूंक से उपचार करने का झांसा देकर 50 हजार वसूला, फिर कैंसर पीडि़ता से किया दुष्कर्म का प्रयास

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो