scriptअंतागढ़ जिले के 60 लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता | 60 people in Antagarh district took membership of Aam Aadmi Party | Patrika News

अंतागढ़ जिले के 60 लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता

locationबिलासपुरPublished: Jan 16, 2021 09:55:22 pm

Submitted by:

CG Desk

– भाजपा व कांग्रेस से मुक्ति, प्रदेश के युवाओं का झुकाव आम आदमी पार्टी की तरफ कोमल हुपेण्डी .- आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी .- पूर्व सरपंच, उपसरपंच, समाजसेवी, कांग्रेस कार्यकर्ता सहित साठ लोगों ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता .

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय व प्रदेशाध्यक्ष कोमल हुपेण्डी के दिशानिर्देश पर प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अंतागढ़ में सन्तराम सलाम व परवेज खान के नेतृत्व में साठ युवाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने अंतागढ़ पहुंचकर नए सदस्यों को सदस्यता दिलाई।
पार्टी प्रवेश करने वालों में मुख्य मुख्य रूप से तुलसी राणा,युवा व्यवसायी राहुल गुप्ता,पूर्व सरपंच शिवलाल ध्रुव,रजनू दर्रो,सोड़े उप सरपंच सन्तोष आचला,उपसरपंच युगल उसेण्डी,अशरद खान,राहुल देहारी सुखमन सलाम,सन्तोष समरथ, रैनसिंह देहारी,दीनू पटेल,राधेश्याम ध्रुव,सन्तोष दुग्गा, चन्द्र लाल पटेल,सन्तोष नाग,राजेश त्रिपाठी,नरेंद्र समरथ आदि शामिल हैं।
प्रदेशाध्यक्ष कहा कि कांग्रेस और भाजपा ने पूरे प्रदेश में लूट मचा रखा है।किसानों को आज बारदाना नहीं मिल रही है। युवाओं को रोजगार और 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता नहीं मिल रही है।चिटफंड निवेशकों के पैसे नहीं लौटाए जा रहे हैं। शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा बदहाल है।कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी हुई है।प्रदेश की सरकार आज हर मोर्चे पर फेल है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए हम सबको संकल्प लेकर आगे बढऩा होगा,नि:सन्देह 2023 में प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएगी।
पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी सन्तराम सलाम कहा कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्र निर्माण का जो सपना देखा है,वह गांव से पूरा होगा।गांवों में अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए पार्टी का हर एक सिपाही संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर परवेज खान,तुलसी राणा, उमेश पोटाई ,नीलू समरथ, सुकलाल मण्डावी,सुन्हेर हिड़को,गजानंद जैन,देवराज उइके,सूरज देव आचला उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग वीडियो