scriptप्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए बुरी खबर, छह हजार लोगों के नाम लिस्ट से कटे | 6000 people name removed from Pradhan Mantri Awas Yojana PMAY list | Patrika News

प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए बुरी खबर, छह हजार लोगों के नाम लिस्ट से कटे

locationबिलासपुरPublished: Feb 11, 2021 02:26:48 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

– 37 सौ लोगों का गांव बन गया शहर इसलिए वो भी बाहर- 723 लोग गांवों से स्थाई रूप से पलायन कर गए- जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में निर्णय लिया गया

pmay_news.jpg
बिलासपुर. प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) से 6064 लोगों के नाम सूची से हटा दिया गया है। खास बात यह है कि इनमें से 3779 लोगों के नाम इसलिए काटे गए हैं, क्योंकि उनका गांव अब शहर बन गया है यानि निगम क्षेत्र में शामिल हो गया है। इसके अलावा 723 लोगों के स्थाई तौर पर पलायन करने की वजह से नाम हटाया गया है।
जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस समिति के स्थाई अध्यक्ष कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर है। उनकी गैरमौजूदगी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरीश एस ने बैठक की अध्यक्षता की। इस समिति के दो गैर शासकीय सदस्य जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय, सहायक परियोजना अधिकारी आनंद पांडेय मौजूद रहे। इसके साथ ही सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, आरईएस के एसडीओ, एसडीएम, खाद्य नियंत्रक आदि शामिल रहे।

ग्रेजुएट और 12वीं पास युवाओं के लिया नौकरी का सुनहरा मौका, 100 पदों पर यहां होगी सीधी भर्ती

3779 लोगों के नाम निगम में शामिल होने पर कटे
नगर निगम सीमा में अनेक गांवों को शामिल किया गया है। निगम में शामिल होने से पूर्व ये गांव ग्राम पंचायतों में रहे। शहर सीमा में जिन गांवों को शामिल किया गया उनमें 3779 लोग के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में रहा। शहर में शामिल होने के बाद इनके नामों को सूची से हटा दिया गया है।

740 पक्का मकान
पीएम आवास सूची में 740 ऐसे लोगों के नाम शामिल थे जिनके पास पूर्व से पक्का मकान या आवास है। इन सभी नामों को सूची से हटा दिया गया है।

723 ने पलायन किया
जिले के विभिन्न गांवों में 723 लोग स्थाई रूप से पलायन कर चुके है। लेकिन पीएम आवास की सूची में इनके नाम शामिल थे। इन सभी लोगों के नाम सूची से हटा दिया गया है।

बड़ी राहत: 10 महीने बाद 12 फरवरी से पटरी पर दौड़ेंगी ये स्पेशल लोकल ट्रेनें

447 का कोई वारिश नहीं
पीएम आवास में 447 लोगों के नाम सूची में शामिल रहे। इनकी आवास निर्माण से पूर्व ही देहांत हो गया। लेकिन इनके कोई वैधानिक वारिश नहीं है। इसकी वजह से इनके नाम को हटाया गया है।

इनके भी नाम हटे
– 146 ऐसे लोगों के नाम थे, जो संबंधित गांव में उस व्यक्ति का कोई आदमी नहीं था।
– 129 लोगों के परिवार में कोई न कोई सदस्य शासकीय सेवा में है,उनके नाम हटाए गए।
– 62 व्यक्तियों के पास चार पहिया वाहन है,इसलिए सूची से नाम काटा गया।
– 24 लोगों के नाम पीएम आवास सूची में दो-दो बार नाम रहे, इसकी वजह से इनके नाम काटे गए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो