बिलासपुर

घरेलू गैस सिलेंडर में इस माह 65 एवं व्यावसायिक में 100 रुपए दाम कम हुए

गैस कंपनियों ने इस माह घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 65 रुपए कमी की है। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए कीमत घटाया गया है। नया दाम बुधवार से लागू हो गया है। देशव्यापी लॉक डाउन के चलते व्यावसायिक सिलेंडरों की खपत नहीं के बराबर हो गई है।

बिलासपुरApr 01, 2020 / 07:58 pm

GANESH VISHWAKARMA

gas

बिलासपुर . गैस कंपनियों ने इस माह घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 65 रुपए कमी की है। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 100 रुपए कीमत घटाया गया है। नया दाम बुधवार से लागू हो गया है। देशव्यापी लॉक डाउन के चलते व्यावसायिक सिलेंडरों की खपत नहीं के बराबर हो गई है।

गैस कंपनियों ने हर माह की एक तारीख को घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर के नई कीमत की घोषणा करते है। हर माह की एक तारीख को गैस कंपनियों ने घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में परिवर्तन करते है। इस माह उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई कि दोनों वर्ग के सिलेंडर के मूल्यों में गैस कंपनियों ने दाम कर दिए है। कोविड-19 के चलते देशभर में लॉक डाउन होने से व्यावसायिक सिलेंडरों की खपत नहीं के बराबर हो गई है।

इस दाम में मिलेंगे सिलेंडर
गैस कंपनियों ने इस बार दोनों वर्ग के सिलेंडर के मूल्य में कमी की है। घरेलू गैस सिलेंडर का मूल्य अपै्रल माह में 833 रुपए तय किया गया है। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर का दाम 1457 रुपए निर्धारित किया गया है।
10 लाख उपभोक्ता
जिले में तीन गैस कंपनियां इंडेन, एचपी एवं भारत गैस की एजेंसी कार्यरत है। इन गैस कंपनियों के जिले में लगभग 10 लाख उपभोक्ता है। लॉक डाउन की वजह से इस माह घरेलू गैस सिलेंडर की खपत अधिक होगी। दूसरी तरफ अधिकांश संस्थानों के बंद होने से व्यावसायिक सिलेंडरों के खपत में कमी आएगी।

चार माह में ये रहे दाम

माह – घरेलू रुपए में – व्यावसायिक सिलेंडर,रुपए में
जनवरी – 805 – 1416
फरवरी – 954 – 1647
मार्च – 898 – 1557
अपैल- 833 – 1457

दाम घटाए गए
ंगैस सिलेंडर का नया रेट बुधवार से लागू हो गया है। इस माह घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम में क्रमश: 65 एवं 100 रुपए की कमी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 833 व व्यावसायिक का मूल्य 1457 रुपए निर्धारित किया गया है।
रमेश सिहोते , सचिव -छग गैस डीलर एसोसिएशन,बिलासपुर

Home / Bilaspur / घरेलू गैस सिलेंडर में इस माह 65 एवं व्यावसायिक में 100 रुपए दाम कम हुए

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.