बिलासपुरPublished: Nov 20, 2022 12:59:40 pm
CG Desk
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अंतर्गत प्रदेश के 7 जिला स्तरीय बैंकों से किसानों के बीते वर्ष बेचे गए धान का एक बार फिर से भुगतान हो गया। जबकि इस साल उन्होंने अभी धान बेचा ही नहीं है। ऐसा तकनीकी रूप से की गई गलती के कारण हुआ।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के अंतर्गत प्रदेश के 7 जिला स्तरीय बैंकों से किसानों के बीते वर्ष बेचे गए धान का एक बार फिर से भुगतान हो गया। जबकि इस साल उन्होंने अभी धान बेचा ही नहीं है। ऐसा तकनीकी रूप से की गई गलती के कारण हुआ। प्रदेश के सातों जिलों में विपणन वर्ष 2022-23 में बीते वर्ष किसानों द्वारा बेचे गए धान की राशि करीब साढ़े 7 करोड़ रुपए का भुगतान होने से बैंकों में हड़कंप मच गया। अब बैंक के आला अधिकारी किसानों के खातों से राशि वापस लेने की जद्दोजहद कर रहे हैं।