बिलासपुर, 15 अगस्त 2023 आजादी का 77वां पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह पुलिस ग्राउंड में आयोजित किया गया। संसदीय सचिव एवं तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण पश्चात राष्ट्रगान एवं परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक श्री भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। दर्शक अपने स्थान पर खड़े हुए तथा वर्दीधारी अधिकारियों ने सेल्यूट किया। मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए और हर्षोल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े। पूरे परिधान में सजे हुए 11 प्लाटूनों ने भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया। श्रीमती सिंह ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री नंदू राम भांगे को उनके घर जाकर शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को भी शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिले में उत्कृष्ट गोठान का पुरस्कार कोटा विकासखण्ड के शिवतराई गोठान, मस्तूरी ब्लॉक के जुहली, तखतपुर ब्लॉक के बेलपान एवं बिल्हा ब्लॉक के पौंसरी को दिया गया। इन उत्कृष्ट गोठानों को संचालित करने वाले स्व सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र एवं 25 हजार रूपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने शासकीय कार्याें