35 दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पल्टी.. एक बच्ची व महिला की मौके पर मौत.. मृतिका के पति की हालत भी गंभीर
बिलासपुरPublished: Jun 05, 2023 12:09:38 am
- दर्शन कर लौट रहे थे दर्शानार्थियों से भरी पिकअप पलटने से दो दर्जन यात्री घायल 2 की मौके पर मौत
- कोटा के बेलगहना सलका नवागांव की घटना, घायलो को भेजा गया उपचार के लिए सिम्स


35 दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पल्टी.. एक बच्ची व महिला की मौके पर मौत.. मृतिका के पति की हालत भी गंभीर
बिलासपुर. बेलगहना सलका के पास नवागांव में खोड़री मरहीमाता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना 2 दर्जन से अधिक घायल हो गए वही पिकअप में दबने से दो की मौत हो गई। घयलो को कोटा से सिम्स रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।