scriptचुनाव में असहयोग करने वालों की मांगी जानकारी, कांग्रेस में पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों की अब खैर नहीं | action on people who worked against party in lok sabha election 2019 | Patrika News

चुनाव में असहयोग करने वालों की मांगी जानकारी, कांग्रेस में पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों की अब खैर नहीं

locationबिलासपुरPublished: Jun 04, 2019 12:44:39 pm

Submitted by:

Amil Shrivas

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दी थी चेतावनी

congress bhawan

चुनाव में असहयोग करने वालों की मांगी जानकारी, कांग्रेस में पार्टी के विरुद्ध काम करने वालों की अब खैर नहीं

बिलासपुर. लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद कांग्रेस के विधायक, विधानसभा प्रत्याशी और संगठन के नेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि इस चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करने का निर्देश दिए थे। इसके बावजूद पार्टी के विपरीत जाकर काम किया गया। पार्टी के विरुद्ध काम करने वाले इस बार छोटे नहीं दिग्गज नेताओं का नाम सामने आया है। ऐसे नेताओं का नाम आ रहा है जो प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के करीबी है। या फिर सेंट्र्रल में बैठे नेताओं के काफी करीबी है। ऐसी स्थिति मे कांग्रेस को कार्रवाही के लिए कलेजा बड़ा करना पडेग़ा। बताया जाता है छग प्रभारी पीएल पुनिया ने जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष से इसकी सूची मांगी है। जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया पीएल पुनिया के आदेश पर ब्लाक अध्यक्षों को अवगत कराया जाएगा। पांच दिन के अन्दर जानकारी मांगी जाएगी। अभी तक मेरे पास किसी की जानकारी नहीं है। ब्लाक अध्यक्ष जो रिपोर्ट भेजेगें उसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज दिया जाएगा।
..विधानसभा में इसलिए छोड़ा ..

विधानसभा चुनाव में पार्टी के विरुद्ध काम नहीं करने वालों की लंबी लिस्ट मतदान होने के बाद तैयार की गई थी। इसमें कई दिग्गज कांग्रेसियों का नाम सामने आया लेकिन चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आते ही मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया । तर्ज ये दिया जा रहा था चुनाव जीत गए तो सब माफ हारे होते तो बड़ी कार्रवाही होती।
…कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने दी थी चेतावनी ….

लोकसभा चुनाव के लिए बिलासपुर जिले की प्रभारी कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को बनाया गया। चौबे उन विधानसभा का ज्यादा दौरा किया जहां कांग्रेस विधानसभा में हारी। ब्लाक स्तर पर बैठक लेकर चुनाव में गड़बड़ी करने वाले कांग्रेसियों ने कहा इस बार चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं करना। विधानसभा में माफ कर दिया गया लेकिन लोकसभा में बख्सा नहीं जाएगा। अब ये वो कांग्रेस नहीं है एक बार बाहर हुए तो वापसी मुश्किल हो जाएगी।
वर्जन- बैठक में चुनाव के हार को लेकर चर्चा हुई है पुनिया जी ने काम नहीं करने वालों की लिखित में जानकारी मांगी है। रिपोर्ट बनाकर संगठन को भेज दिया जाएगा।
नरेन्द्र बोलर , शहर अध्यक्ष कांग्रेस
प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने चुनाव में गड़बड़ी करने वालों की जानकारी मांगी है। सभी ब्लाक अध्यक्षों को इसकी जानकारी दी गई है उनके द्वारा दिए गए रिपोर्ट को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंप दिया जाएगा।
विजय केशरवानी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो