scriptTopic Of The Day : अमर, एकाधिकार जमाए रखने के लिए शहर को बना दिया कस्बा | Amar made the city to keep monopoly holders | Patrika News

Topic Of The Day : अमर, एकाधिकार जमाए रखने के लिए शहर को बना दिया कस्बा

locationबिलासपुरPublished: Jun 06, 2018 12:11:02 am

Submitted by:

Amil Shrivas

टॉपिक ऑफ द डे

topic of the day

Topic Of The Day : अमर, एकाधिकार जमाए रखने के लिए शहर को बना दिया कस्बा

बिलासपुर . पत्रिका टॉपिक ऑफ द डे में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पंकज सिंह ने शिरकत की। उन्होंने कहा नए जिलाध्यक्ष कार्रकारिणी सदस्यों के साथ मिलकर संगठन का काम काज अच्छे से कर रहे हैं। जिसका फायदा 2018 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा नगर निगम सीमा को बढ़ाने के लिए 2008 से प्रयास चल रहा है। 27 गावों को नगर निगम में शामिल करने के लिए सामान्य सभा से पास हो गया है। लेकिन मंत्री अमर अग्रवाल अपना एकाधिकार जमाए रखने के लिए नगर निगम की सीमा को बढऩे नहीं दे रहे हैं।
READ MORE : टॉपिक ऑफ द डे : भाजपा कार्यकर्ता धीरेन्द्र दुबे से चर्चा, देखें वीडियो

शहर को कस्बा बनाने के लिए वे ही जिम्मेदार है। जिससे शहर का विकास सीमित हो गया है और शहरवासियों को जो फायदा मिलना चाहिए वो मिल नहीं पा रहा है। मैं पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के साथ था लेकिन वे अब कांग्रेस में नहीं है। मेरी पहचान कांग्रेस से बनी है। टिकट के लिए दावेदारी करने का अधिकार सभी को है लेकिन टिकट मिलने के बाद बगावत कर चुनाव लडऩे वालों को पार्टी में जगह नहीं देना चाहिए। छत्तीसगढ़ के दौरे में आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में कुछ गड़बड़ी हुई थी जिससे वे नाराज हो गए थे। बाद में मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन उस दौरान मैं बाहर था इसलिए ज्यादा जानकारी नहीं है। शराब से हजारों घर बर्बाद हो रहे हैं। लेकिन पैसा कमाने के चक्कर में सरकार को लोगों की बर्बादी नहीं दिखाई दे रही है। प्रदेश में शराब बंदी होनी चाहिए इससे महिला वर्ग काफी परेशान रहते हैं। लेकिन सरकार इसे कमाई का जरिया बना लिया है। अरपा विकास प्राधिकरण हवा हवाई योजना है हर चुनाव के पहले अमर अग्रवाल एेसी एक योजना लेकर आते हैं उसमें एक योजना ये भी जिससे 4 विधान सभा 27 गांव के हजारों लोगों की जमीन के खरीदी बिक्री पर रोक लगा दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो