बिलासपुर

लिटिल जोगी का तीखा हमला, नरुआ सुखागे, गरुआ भुखागे, अब किसान के करजा नई होवे माफ, कांग्रेस होगे साफ

लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों को लेकर लिटिल जोगी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

बिलासपुरMay 23, 2019 / 09:37 pm

Amil Shrivas

लिटिल जोगी का तीखा हमला, नरुआ सुखागे, गरुआ भुखागे, अब किसान के करजा नई होवे माफ, कांग्रेस होगे साफ

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों को लेकर लिटिल जोगी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। जोगी ने प्रेस रिलीज जारी कर छत्तीसगढ़ी भाषा में भूपेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हम प्रदेश की जनता की भावना को इन पंक्तियों में अभिव्यक्त करना चाहेंगे।
“नरवा सुखागे, गरवा भूखागे,
घुरवा बेचागे, बारी बर्बाद होगे,
अब किसान के करजा नई होवे माफ
लोकसभा में कांग्रेस होगे साफ”

अगर हम लड़ते तो हो जाता सूपड़ा साफ
जोगी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि अगर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) लोकसभा चुनाव लड़ती तो कांग्रेस का छत्तीसगढ़ से पूरी तरह से सूपड़ा साफ़ हो जाता। लेकिन छत्तीसगढ़ में ग़ैर-साम्प्रदायिक वोटों के बंटवारे को रोकने कोप्राथमिकता देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सुप्रीमो अजीत जोगी ने पार्टी को अपने पहले चुनाव में भी 14त्न वोट मिलने के बावजूद लोकसभा चुनाव से बाहर रखने का निर्णय सिर्फ़ इसलिए लिया था ताकि प्रदेश की 11 लोकसभासीटों में सांप्रदायिक ताक़तों को पराजित किया जा सके।
केवल पांच माह में हो गई दुर्गति
अमित जोगी ने कहा कि ऐसा न होना हमारे लिए अंत्यंत दुखद है। ऐतिहासिक जनादेश के साथ निर्वाचित भूपेश सरकार का केवल पांच महीने में इस प्रकार की दुर्गति होना अत्यंत चिंताजनक है। आज के परिणाम ने भूपेश सरकार की पोल ज़रूर खोल दी है। इस शर्मनाक हार के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पूरी तरह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विगत पाँच महीने के कार्यकाल और कार्यप्रणाली को दोषी मानती है।
 

ईवीएम की धांधली से नहीं है वास्ता : लिटिल जोगी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नतीजे आने के पहले ही बिना किसी ठोस प्रमाण के ये कहना कि ईवीएम में धांधली हुई है से हम बिलकुल वास्ता नहीं रख सकते क्योंकि अगर धांधली होती तो मात्र पांच महीने पहले उसी ईवीएम के द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता उनकी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश नहीं देती।
कायराना प्रयास की निंदा
जोगी ने कहा कि एक्जिट पोल इग्ज़ैक्ट पोल नहीं होता है” लेकिन छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने ये प्रमाणित कर दिया है। हम भूपेश बघेल के अपनी पार्टी की हार का टीकरा ईवीएम पर फोडऩे के असफल और कायराना प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।
बदले की राह पर भूपेश, वेकअप कॉल
जोगी ने कहा कि बदलाव की बात करने वाली भूपेश सरकार बदले की राह पर निकल पड़ी है और ऐसी सरकार को प्रदेशहित में बदलने का समय आ गया है। इस से ज़्यादा शर्मनाक और क्या हो सकता है कि मुख्यमंत्री स्वयं अपने गृह लोक सभा को नहीं बचा पाए। आज का नतीजा कांग्रेस के लिए वेक-अप कॉल है। कांग्रेस के लिए ‘कोर्स करेक्शनÓ- ग़लतियों को सुधारने और राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर नेतृत्व परिवर्तन- की आवश्यकता है। इसपर कांग्रेस को गंभीरता से विचार करना चाहिए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.