बिलासपुर. छत्तीसगढृ में अराजकता का माहौल है, यहां शासन नाम की कोई चीज नहीं है।छत्तीसगढ़ घोटालों का गढ़ बन गया है। 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला, 500 करोड़ का सीमेंट व कोयला घोटाला, 5 हजार करोड़ का चांवल घोटाला ,13 हजार करोड़ का गौठान घोटाला, पीएससी घोटाला समेत कई घोटलाने सामने आए हैं। भ्रष्टाचार कांग्रेस नेताओं को अब भ्रष्टाचार छिपाने के लिए राम की याद आ रही है और राम नाम का सहारा लेने लगे हैं। ये बातें पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन, उपभोक्ता मामले, खाद व सार्वजनिक वितरण केंद्रीय राज्यमंत्री अश्वनी चौबे ने गुरुवार को इंदिरा विहार में पत्रकार वार्ता के दौरन कही।मंत्री चौबे ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस शासन काल में आदिवासी क्षेत्रों में 25 हजार बच्चों की अकाल मौतें,700 से अधिक किसानों के आत्म हत्या करने के मामले के बाद अब आदिवासी बच्चियों के दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं। यहो लव जेहाद का विरोध करने पर हत्या हो जाती है और धर्मांतरण करने वालों को खुला संरक्षण सरकार से मिल रहा है। यहां के एक धर्मातरण करने वाले लगातार आदिवासियों को प्रताड़ित कर रहे हैं। देर से ही सहीं सरकार को राम की याद आ ही गई। राम का नाम कांग्रेसी मजबूरी में ले रहे हैं। समय चुनाव का है और चुनाव के समय कांग्रेस नेताओं को भगवान राम की याद आई है। भ्रष्टाचार करने के बाद कांग्रेस नेता रामायण मेले का आयोजन करने की बात कह रहे हैं वे सोच रहे हैं कि राम का नाम लेकर सारी भ्रष्टाचार मिल जाएंगे तो ऐसा होने वाला नहीं है। राम वन गमन पथ का नाम औश्र उसकी नींच भी भाजपा शासन काल में रखी गई थी, जिस भूपेश बघेल अपना बता रहे हैं। मंत्री चौबे ने कहा कि सीएम के पिता और उनके मंत्री कवासी लखमा हिन्दू विरोधी बयान दिलवाकर अराजकता फैला रहे हैं।