बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित अंतागढ़ टेपकांड मामले हाईकोर्ट से नया फरमान जारी हुआ है। आपको बता दें मामले में वॉइस सैंपल को लेकर हाईकोर्ट ने शासन की याचिका पर जेसीसीजे सुप्रीमो अजीत जोगी, अमित जोगी, मंतूराम और पुनीत गुप्ता को नोटिस जारी की है। नोटिस में सभी को 15 दिन में जवाब देने का निर्देश दिया है।