बिलासपुर

भोलेनाथ को करना है खुश तो सावन में भूलकर भी ना करें ये 8 गलतियां

साल सावन का महीना 14 जुलाई गुरुवार से शुरू हो रहा है और 12 अगस्त तक रहेगा। सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहते हैं इस महीने शिवजी की पूजा करने से जीवन की हर बाधा दूर हो सकती है। ज्योतिषविद कहते हैं कि सावन के महीने में कुछ गलतियां करने से भी बचना चाहिए।

बिलासपुरJul 13, 2022 / 01:43 am

SATISH PRASAD

शिवजी की पूजा करने से जीवन की हर बाधा दूर हो सकती है

भगवान शिव का पवित्र श्रावण मास गुरुवार से शुरू हो रहा है। सावन के महीने में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा कहते हैं इस महीने शिवजी की पूजा करने से जीवन की हर बाधा दूर हो सकती है। ज्योतिषविद कहते हैं कि सावन के महीने में कुछ गलतियां करने से भी बचना चाहिए।
1. सावन में खाने की चीजों को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए। इस महीने मांस-मछली या मदिरापान के सेवन से परहेज किया जाता है। इस महीने सात्विक भोजना करना चाहिए। यानी उसमें लहसुन-प्याज का इस्तेमाल भी नहीं होना चाहिए।
2. श्रावण मास में बैंगन खाने से परहेज करना चाहिए। बैंगन को एक अशुद्ध सब्जी माना जाता है। यही कारण है कि लोग द्वादशी और चतुर्दशी के दिन भी बैंगन खाने खाने से बचते हैं।
3. सावन में शिवलिंग का दूध से जलाभिषेक करना शुभ माना जाता है। इसी कारण इस महीने दूध पीने से परहेज करना चाहिए। जैसे भाद्रपद में दही खाने से परहेज किया जाता है, वैसे ही सावन में दूध से परहेज करना चाहिए।
4. पूजा के वक्त शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से बचना चाहिए। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है तो उस पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। भोलेनाथ को बेलपत्र, भांग और धतूरा बहुत पसंद है।
5. इस पवित्र महीने में किसी का अपमान न करें और बुरे विचार मन में ना लाएं। खासतौर से गुरु, जीवनसाथी, माता-पिता, मित्र और द्वार पर आए लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए।
6. सावन के महीने में यदि दरवाजे पर कोई गाय या बैल आए तो उसे मारकर ना भगाएं। ऐसे पशुओं को खाने के लिए कुछ जरूर दें। बैल को मारना भगवान शिव की सवारी नंदी का अपमान करने के समान है।
7. श्रावण मास में गलती से भी शरीर पर तेल न लगाएं। सावन में तेल का दान किया जाता है। इसलिए इसे शरीर में लगाना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव नाराज हो जाते हैं।
8. इस महीने भगवान शिव या शिवलिंग को केतकी अर्पित ना करें। इस महीने दिन के वक्त सोने से बचना चाहिए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.