scriptकांग्रेसियों का जंगी प्रदर्शन: पुलिस की लाठी और पानी की बौछार भी नहीं रोक सकी रास्ता | bilaspur: congress protest on note bannd in bilaspur | Patrika News

कांग्रेसियों का जंगी प्रदर्शन: पुलिस की लाठी और पानी की बौछार भी नहीं रोक सकी रास्ता

locationबिलासपुरPublished: Jan 06, 2017 06:53:00 pm

Submitted by:

Kajal Kiran Kashyap

कलेक्टर की गैरमौजूदगी में उन्होंने दीवार पर ही ज्ञापन चस्पा कर दिया।

congress protest

congress protest

बिलासपुर. केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी के विरोध में कांग्रेस द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है, पूर्व में जिला बंद कराया गया था। इसी कड़ी में शुक्रवार को पूरे प्रदेश भर में कलेक्टोरेट का घेराव करने का निर्णय लिया गया था। बिलासपुर में शुक्रवार दोपहर कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। कलेक्टोरेट घेरने गए कांग्रेसियों को पुलिस ने रोकने के लिए बेरिकेट्स लगाए। इसे तोडऩे के प्रयास करने वाले नेताओं पर पुलिस ने बल प्रयोग किया।

पानी की तेज बौछार से भी कांग्रेसियों को खदेड़ा गया। इसके बाद भी कांगे्रसी जेसे तैसे कलेक्टोरेट में प्रवेश कर गए। उन्होंने यहां कलेक्अर की गैरमौजूदगी में दीवार पर ही ज्ञापन चस्पा कर दिया। कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन के दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हुई।

congress protest

करीब दो माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच सौ और एक हजार के नोट को अप्रत्याशित रूप से बंद करने की घोषणा की थी तब से लोगों की हालत खराब है। केंद्र सरकार के नोटबंदी के इस निर्णय के विरोध में कांग्रेस द्वारा लगातार आंदोलन किया जा रहा है। पूर्व में जिले भर में बंद का आह्वान किया गया था। शुक्रवार को पीसीसी ने प्रदेश व्यापी कलेक्टोरेट घेराव का निर्णय लिया था। इसके चलते जिले में भी कांग्रेसियों ने पहले से रणनीति बनाई थी। शुक्रवार को जब कांग्रेसी प्रदर्शन करने के लिए नेहरू चौक पहुंचे तो उन्हें रोकने के लिए प्रशासन ने पहले से ही इंतजाम कर रखे थे।

नेहरु चौक पर पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया। नारेबाजी करते हुए जब कांग्रेसी आगे बढ़े तो उन पर बल प्रयोग किया गया। पानी की बौछार मारकर कांग्रेसियों को खदेडऩे का प्रयास किया गया। यहां जमकर कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। बाद में कांग्रेसी यहां से कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर की गैरमौजूदगी में उन्होंने दीवार पर ही ज्ञापन चस्पा कर दिया।

एसपी ऑफिस का भी किया घेराव

पुलिस से झड़प होने पर कांग्रेसियों ने एसपी ऑफिस का भी घेराव किया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कई तरह के आरोप भी पुलिस पर लगाए।

congress protest

टीआई से हुई नोंकझोंक

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की सिविल लाइन टीआई नसर सिद्दीकी से तीखी नोंक झोंक हुई। कांग्रेसियों ने टीआई पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों का कहना था कि टीआई नसर सिद्दीकी ने उनके साथ गाली गलौज की है।

नोटबंदी से जनता परेशान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि नोटबंदी का असर देशभर में पड़ रहा है। पिछले दो महीनों से देश की जनता परेशान है। उन्होंने इसकी कड़ी आलोचना की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो